फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Do not make these mistakes even at night while traveling in the train Indian railway issued new guidelines 

कासगंज: ट्रेन में सफर के दौरान रात में भूलकर भी ना करें ये गलतियां, नहीं माने तो लगेगा जुर्माना

Wed, 30 Mar 2022 04:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 30 Mar 2022 04:11 PM IST
सार

ट्रेन में यात्रा के दौरान अगर किसी यात्री को आपकी वजह से दिक्कतें होती हैं या उसकी नींद खराब होती है तो आपके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। इसलिए सफर के दौरान कुछ विशेष बातों का ध्यान रखें।

विज्ञापन
Do not make these mistakes even at night while traveling in the train Indian railway issued new guidelines 
ट्रेन - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

ट्रेन में यात्रा करने वालों की नींद में खलल डालने वालों पर रेलवे सख्त हो गया है। यदि किसी यात्री ने रात के समय तेज आवाज में ट्रेन के अंदर गाना बजाया तो उसके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई होगी। तेज आवाज में मोबाइल पर बात करने वाले भी कार्रवाई से नहीं बच सकेंगे।
विज्ञापन


अक्सर ट्रेनों में रात के समय लोग मोबाइल पर गाना बजाते है तो वहीं समूह में यात्रा करने वाले लोग तेज आवाज में बात करते है। वहीं तमाम यात्री मोबाइल पर तेज आवाज में बाते करने से बाज नहीं आते। या फिर लाइट जलाकर रखते है। ऐसा करने से अन्य यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार झगड़े तक की नौबत आ जाती है। ऐसी तमाम शिकायतें रेलवे के पास पहुंचती है। इन शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है। 
विज्ञापन


ट्रेन में ऐसा करने वालों की शिकायत टीटीई से की जा सकती है। टीटीई ऐसे यात्रियों के पास जाकर उन्हें समझाकर गाने बंद कराएगा या फिर तेज आवाज में बातें न करने की हिदायत देगा। इसके बाद भी यात्री अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है तो फिर टीटीई ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ और जीआरपी स्टॉफ को मामले की जानकारी देगा। इसके बाद आरपीएफ या जीआरपीएफ स्टॉफ संबंधित यात्री का चालान काटने और धारा 145 के तहत कार्रवाई करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इज्जत नगर रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि  रात के समय नींद खराब करने वालों के खिलाफ रेलवे का रुख काफी सख्त है। टीटीई की काउंसलिंग के बाद भी कोई यात्री नहीं मानता है तो उसके खिलाफ जीआरपी या आरपीएफ स्टॉफ कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed