{"_id":"69a0bb623de2539d710ab22b","slug":"do-not-give-anyone-a-chance-to-point-fingers-at-the-voter-list-agra-news-c-25-1-agr1035-998578-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मतदाता सूची पर किसी को अंगुली उठाने का न दें माैका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मतदाता सूची पर किसी को अंगुली उठाने का न दें माैका
विज्ञापन
सदर तहसील स्थित नोटिस सुनवाई केंद्र में मतदाता के प्रपत्र देखते मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रि
आगरा। मतदाता सूची लोकतंत्र का आधार है। इस पर किसी को अंगुली उठाने का मौका न दें। सूची में पारदर्शिता और शुद्धता सुनिश्चित करें, क्योंकि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद तैयार सूची ही भविष्य के चुनावों का मुख्य आधार बनेगी। यह निर्देश प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बृहस्पतिवार को सूरसदन में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को दिए।
मंडलायुक्त लघु सभागार में सुबह उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता पहचान पत्र (एपिक कार्ड) एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसमें नाम, फोटो, पता और उम्र जैसी प्रविष्टियां पूरी तरह शुद्ध होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि बुक ए कॉल विद बीएलओ और हेल्पलाइन 1950 पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण हर हाल में 48 घंटे के भीतर किया जाए।
सूरसदन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 50 से अधिक बीएलओ, सुपरवाइजर और एईआरओ को मोमेंटो व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। एत्मादपुर विधानसभा (86) की विशेष सराहना की गई, जिसे प्रदेश की शीर्ष 12 विधानसभाओं में स्थान मिला है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
राजनीतिक दलों ने गिनाईं खामियां
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ संवाद में तमाम खामियां गिनाईं। रिणवा ने कहा कि विवाह के बाद महिलाएं अपना विवरण अपडेट नहीं करातीं, जिसे सुधारने में राजनीतिक दल और बीएलए सक्रिय सहयोग करें। किसी भी मृतक मतदाता का नाम तब तक न काटा जाए जब तक सक्षम स्तर से जारी मृत्यु प्रमाणपत्र संलग्न न हो। फॉर्म-6 में साफ फोटो और मतदाताओं का सटीक मोबाइल नंबर दर्ज करना अनिवार्य है।
-- -- -- -- -- -- --
सदर तहसील में नोटिस सुनवाई केंद्र का निरीक्षण
मुख्य निर्वाचन अधिकारी समीक्षा बैठक के बाद तहसील सदर स्थित नोटिस सुनवाई केंद्र पहुंचे। वहां मौजूद मतदाताओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुनवाई की प्रक्रिया गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध होनी चाहिए ताकि नागरिकों को असुविधा न हो।
-- -- -- -- -- -
मानदेय वृद्धि की अनुशंसा
बीएलओ का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश बुक ए कॉल सेवा में देश में दूसरे और मतदाता फीडबैक में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने बीएलओ के मानदेय को समय पर निर्गत करने और भविष्य में इसमें और वृद्धि की अनुशंसा करने का भी आश्वासन दिया। बैठक में मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान सहित भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा, आप और माकपा के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।