फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Do not cover up crime, inform relatives and police: Radha Sharma

अपराध दुपाएं नहीं स्वजनों और पुलिस को दें जानकारी: राधा शर्मा

Sat, 01 Jan 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Do not cover up crime, inform relatives and police: Radha Sharma
जागीर के एक गांव में महिला शिक्षा और सुरक्षा कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। विकास खंड जागीर के गांव गोशलपुर गहियर, कछपुरा स्थित शिक्षण संस्थान में मिशन शक्ति निर्भया एक पहल के तीसरे चरण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में शामिल हुई समूह की महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी मिशन शक्ति की प्रभारी एसआई राधा शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि अपराध को छिपाने से अपराधी को बढ़ावा मिलता है, समाज में बुराई पैदा होती है, इसलिए इसे छुपाए नहीं। हर छोटी, बड़ी घटना से स्वजन या पुलिस को जरूर अवगत कराएं। बेटियां अपराध सहन नहीं करें मुकाबला करें।
विज्ञापन

मिशन शक्ति निर्भया के तहत आयोजित कार्यक्रम में राधा शर्मा ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए तत्पर है। समूह गठित कर महिलाएं उद्योग स्थापित कर स्वरोजगार भी हासिल कर सकती हैं। उन्होंने समूह से जुड़ी महिलाओं को कानून और यूपी सरकार की सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यस्थल पर महिलाएं खुद को सुरक्षित रख सकती हैं, इसके लिए जागरूक होने की जरूरत है। इसके लिए किसी भी घटना को छिपाएं नहीं, समय से इसकी जानकारी दें।
विज्ञापन

पुलिस महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों को रोकने के लिए सदैव तत्पर है। जिला उद्यम एवं रोजगार उपायुक्त मोहम्मद सऊद ने महिलाओं को ऋण लेकर समूह बनाने और रोजगार हासिल करने के उपाय बताए। प्रशिक्षक आरती मिश्रा ने महिलाओं को कौशल विकास के साथ दक्षता विकास की बात बताते हुए सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। अनिलपाल और रेनू पाल ने भी समूह की महिलाओं को आत्मरक्षा के साथ सुरक्षा और सम्मान की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में चंद्रशेखर दुबे, आस्था मिश्रा, ई-गर्वनेंस के जिला प्रबंधक शिशुपाल सिह, राज्य परियोजना अधिकारी रजत मिश्रा, मनीषा चौहान, निशा चौहान, दीक्षा दुबे, नीशू चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed