फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Do not be negligent in the treatment and arrangements of corona infected - Mandalayukta

कोरोना संक्रमितों के इलाज और व्यवस्थाओं में न हो लापरवाही- मंडलायुक्त

Mon, 10 May 2021 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Do not be negligent in the treatment and arrangements of corona infected - Mandalayukta
कासगंज। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने सोमवार की सायं जिले में पहुंचकर कोरोना अस्पताल पहुंचकर कमांड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और जिले के प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कोरोना की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने डीएम सीपी सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ पहले सोरों के गेस्ट हाऊस पर समीक्षा की। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कांट्रेक्ट ट्रेसिंग के अनुपात के बारे में पूछा तो बताया कि एक संक्रमित व्यक्ति के मिलने पर उसके संपर्क में आए करीब 27 लोगों की जांच की जाती है। उन्होंने रैपिड रेस्पांस टीमें बढ़ाने पर भी जोर दिया। मंडलायुक्त ने कहा कि जिले में जांच बढ़ाई जाएं। कोरोना अस्पतालों में मरीजों को समय से उपचार दिया जाए। खाने की गुणवत्ता ठीक रहे। सफाई की उत्तम व्यवस्था हो। कोरोना अस्पताल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने संक्रमितों के बारे में पूछा। कमांड सेंटर पर होम आइसोलेशन के मरीजों के बारे में जानकारी ली गई। होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों से किसके द्वारा हाल चाल लिया गया इसके बारे में उन्होंने रजिस्टर का विवरण देखा। संक्रमित मरीजों के बारे में भी कितनी बार संपर्क किया गया इस बारे में जानकारी जुटाई। मंडलायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि चिकित्सा व किसी तरह की व्यवस्था में कोई लापरवाही न रह सके। इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाए। डीएम सीपी सिंह ने जिले की कोरोना व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण और बैठक के दौरान एसपी अनुपम सिंह, सीडीओ तेज प्रताप मिश्र, एएसपी आदित्य वर्मा, सीएमओ डा. अनिल कुमार, सीएमएस डा. राजकिशोर, एसडीएम सदर ललित कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed