फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dm Take Action Against Ravi Hospital On Treatment Bill Of 9.6 Lakh

इलाज के नाम पर मनमानी: कोरोना मरीज से वसूले 9.6 लाख रुपये, डीएम ने रवि हॉस्पिटल को किया डिबार

Tue, 11 May 2021 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 11 May 2021 12:09 AM IST
सार

कृष्णा नगर निवासी अरुन कंसल पुत्र शंभु दयाल को परिजनों ने संक्रमित होने पर उपचार के लिए रवि हॉस्पिटल में भर्ती किया था। 28 अप्रैल को मरीज की मौत हो गई। अस्पताल ने इलाज खर्च के 9,60,121 रुपये लेकर शव दिया। इलाज खर्च के बिल में 4,65,876 रुपये दवाई खर्च जोड़ा गया है। 

विज्ञापन
Dm Take Action Against Ravi Hospital On Treatment Bill Of 9.6 Lakh
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मरीज से इलाज खर्च के नाम पर मनमानी वसूली के आरोप में जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के पूर्व अध्यक्ष रवि मोहन पचौरी के देहली गेट स्थित रवि हॉस्पिटल को कोविड सूची से बाहर (डिबार) कर दिया है। रवि हॉस्पिटल में नए कोविड मरीज भर्ती पर रोक लगा दी गई है। 9.6 लाख रुपये के बिल पर स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण नहीं देने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कृष्णा नगर निवासी अरुन कंसल पुत्र शंभु दयाल को परिजनों ने संक्रमित होने पर उपचार के लिए रवि हॉस्पिटल में भर्ती किया था। 28 अप्रैल को मरीज की मौत हो गई। अस्पताल ने इलाज खर्च के 9,60,121 रुपये लेकर शव दिया। इलाज खर्च के बिल में 4,65,876 रुपये दवाई खर्च जोड़ा गया है। 
विज्ञापन


कोविड रोगियों के उपचार के लिए शासन ने दरें निर्धारित कर रखी हैं। निर्धारित दरों से अधिक वसूली के आरोप पर जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने सोमवार को रवि हॉस्पिटल को कोविड सूची से डिबार कर दिया है। अस्पताल में नए मरीजों की भर्ती पर रोक लगा दी गई है। अस्पताल को पहले से भर्ती कोविड मरीजों का उपचार उनके स्वस्थ होने तक करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज खर्च की शुल्क सूची भी चस्पा नहीं की
जिलाधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि बार-बार कहने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने इलाज खर्च की शुल्क सूची चस्पा नहीं की। खाली बेड, वेंटिलेटर का ब्योरा चस्पा नहीं किया। अस्पताल को प्रतिबंधित किया है। अस्पताल प्रबंधन को इस मामले में उन्हें और सीएमओ को अपना स्पष्टीकरण देना पड़ेगा। ऐसा नहीं करने पर अस्पताल के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी।

वेंटिलेटर पर था मरीज, बाहर से मंगाईं दवाएं
19 दिन मरीज मेरे यहां वेंटिलेटर पर भर्ती रहा। बाहर से दवाएं मंगानी पड़ीं। इसलिए बिल अधिक आया है। प्रशासन ने बिना जांच के कार्रवाई की है। मैं स्पष्टीकरण दे दूंगा। - रवि मोहन पचौरी, पूर्व अध्यक्ष, आईएमए

नॉन-कोविड भी वसूल रहे मरीजों से लाखों रुपये
शहर में 25 कोविड अस्पताल हैं। जहां मरीजों के इलाज खर्च तय है। 350 से अधिक नॉन कोविड अस्पताल हैं। कमला नगर सी-ब्लॉक स्थित नॉन कोविड अस्पताल में कोविड मरीजों को अवैध तरीके से भर्ती कर लाखों रुपये वसूले जा रहे हैं। कोविड सूची में नहीं होने के कारण प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा निगरानी नहीं हो रही। ऐसे में मरीजों से ‘लूट’ हो रही है। सी-ब्लॉक रेजीडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन के शिशिर अग्रवाल और चंदन कालरा ने डीएम से इस अस्पताल को बंद कराने की मांग की है। उनका कहना है कोविड मरीज और उनके परिजन रिहायशी इलाके में बाहर घूमते रहते हैं। इससे क्षेत्र में संक्रमण फैलने की आशंका है।

 

टीम भेजकर कराएंगे जांच
नॉन कोविड अस्पताल सिर्फ संदिग्ध मरीज रख सकते हैं। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कोविड में रेफर करेंगे। सी-ब्लॉक के अस्पताल सहित अन्य जगह जहां इस तरह की शिकायतें मिल रही हैं, वहां टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। मनमानी वसूली के साक्ष्य मिलने पर मुकदमा होगा। - प्रभु एन सिंह, जिलाधिकारी

जनता का दर्द
पांच दिन में तीन लाख रुपये वसूले

न्यू आगरा पुलिस थाने के बराबर से गली में एक नॉन कोविड हॉस्पिटल है। मैं पांच दिन भर्ती रहा। एंटीजन टेस्ट पॉजिटिव था। तीन लाख रुपये बिल के वसूल लिए। यहां अभी भी कई कोविड मरीज भर्ती हैं। - राजेंद्र गुप्ता, कमला नगर

भर्ती के समय एक लाख रुपये जमा कराए
- पिता की सांस फूलने पर रामबाग के अस्पताल में भर्ती किया। वेंटिलेटर नहीं मिला। ऑक्सीजन बेड दिया। एक लाख रुपये जमा करा लिए। मैंने विरोध किया तो चिकित्सक ने भर्ती से मना कर दिया। मजबूरन रुपये देने पड़े। - मनोज शर्मा, विजय नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed