{"_id":"6056346e8ebc3edb53730039","slug":"dm-sp-conducted-surprise-inspection-of-polling-stations-kasganj-news-agr4854815192","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम, एसपी ने मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम, एसपी ने मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन
कासगंज के बरखुरदापुर में मतदान केंद्र का निरीक्षण करते डीएम, एसपी
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। डीएम सीपी सिंह, एसपी मनोज कुमार सोनकर ने पंचायत चुनावों के दृष्टिगत ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच कर विभिन्न मतदान केंद्रों, मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। मतदान की व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।
डीएम ने तहसील कासगंज के ग्राम भगवंतपुर, बरखुरदारपुर, नगला पट्टी सिरौली, तैयबपुर कमालपुर आदि पहुंच कर मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। मतदान केंद्रों पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि रैंप, बैरीकेटिंग, पेयजल, शौचालय, प्रकाश, फर्नीचर सहित सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया जाए।
किसी भी मतदान केन्द्र पर व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहे। रूट चार्ट से रास्तों को चैक कर लें यदि कहीं कोई अवरोध है तो उसे दूर कर लें। क्षेत्र में यदि कोई विवाद है तो उसे समय से निस्तारित कर लें। संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुये पूर्ण निष्पक्षता से कार्य करें और मतदान केंन्द्रों व मतदेय स्थलों की व्यवस्थाओं को पूर्ण कर बेहतर बनाएं। इस कार्य में कोई भी शिथिलता न बरती जाए।
विज्ञापन
विद्यालयों में परखी शिक्षा व्यवस्था
डीएम, एसपी ने मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान ही प्राथमिक विद्यालयों और जूनियर हाईस्कूल विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता परखी। मिशन कायाकल्प के अंतर्गत कराए गए कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने प्राथमिक विद्यालय बरखुरदारपुर व भगवंतपुर में बच्चों से गणित के संबंध में जानकारी प्राप्त कर शिक्षा की गुणवत्ता परखी।