फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DM saw the plight of the shelter site

Agra News: डीएम ने देखी आश्रय स्थल की दुर्दशा

Mon, 02 Dec 2024 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 02 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
DM saw the plight of the shelter site
कासगंज। डीएम मेधा रूपम ने सोमवार को नॉवल्टी रोड स्थित आश्रय स्थल की दुर्दशा व दयनीय हालत देखी। अचानक निरीक्षण के लिए पहुंची डीएम ने अव्यवस्थाओं पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने ईओ व मुख्य खाद्य एवं सफाई निरीक्षक के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि की संस्तुति की। नायब तहसीलदार एवं क्षेत्रीय लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की। साथ ही जेई जलकल का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया।जिलाधिकारी मेधा रूपम सोमवार को नॉवल्टी रोड स्थित आश्रय स्थल का निरीक्षण करने पहुंचीं। उन्हें यहां प्रवेश द्वार पर रैंप क्षतिग्रस्त मिली। दीवारों पर रंगाई-पुताई नहीं थी। विधायक निधि से लगे आरओ वाटर प्लांट टंकी का पाइप कनेक्शन टूटा था। इस पर अवर अभियंता जलकल के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी। सभी दस कमरे बदहाल थे। बेड पर गंदे और खराब गद्दे पड़े थे। आठ में से मात्र एक ही ट्यूबलाइट जल रही थी। बिजली के तार खुले में लटके थे। शौचालय गंदे थे। वहां टंकियां थीं, न वहां पानी आ रहा था। खिड़कियों के कांच टूटे थे। डीएम ने चार दिन में भी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी पूजा श्रीवास्तव अनुपस्थित मिलीं। डीएम ने ईओ पूजा श्रीवास्तव, मुख्य खाद्य एवं सफाई निरीक्षक विनोद कुमार सिंह के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि की संस्तुति की। वहीं, नायब तहसीलदार सुमित यादव एवं क्षेत्रीय लेखपाल प्रदीप कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed