{"_id":"60d22e288ebc3e834c0be655","slug":"dm-s-resolve-to-arrange-beds-and-oxygen-fulfilled-agra-news-agr496799387","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेड और ऑक्सीजन के इंतजाम का डीएम का संकल्प पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेड और ऑक्सीजन के इंतजाम का डीएम का संकल्प पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जनपद के सरकारी और निजी अस्पतालों में अब किसी भी मरीज के लिए ऑक्सीजन की कमी नहीं रहेगी। कोरोना महामारी के समय में मांग से अधिक ऑक्सीजन जिले में हर समय उपलब्ध रहेगी। कई अस्पतालों में भी ऑक्सीजन प्लांट लग रहे हैं। निकट भविष्य में मथुरा में 20 मीट्रिक टन ऑक्सीजन गैस हर समय उपलब्ध रहेगी। इस बात की पुष्टि उपायुक्त उद्योग द्वारा डीएम को सौंपी गई रिपोर्ट में हुआ है।
जिलाधिकारी नवनीत सिंह ने कोरोना महामारी के दौरान बीड़ा उठाया था कि जिले में कोविड के लिए एक हजार बेड तैयार किए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने जिले में ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता कराने की बात कही थी। डीएम के ये दोनों संकल्प अब पूरे हो चुके हैं। सरकारी व गैर सरकारी अस्पताल में कोविड से निपटने के लिए एक हजार बेड की व्यवस्था है।
पर्याप्त ऑक्सीजन गैस का भी इंतजाम होने जा रहा है। भविष्य में यदि कोई महामारी फैलती है तो प्रशासन असहाय नहीं रहेगा। उद्योग केंद्र के उपायुक्त ने डीएम को सौंपी रिपोर्ट में बताया कि जनपद में नए 12 ऑक्सीजन प्लांट लग रहे हैं। इनमें से पांच ऑक्सीजन प्लांट सरकारी अस्पतालों और सात ऑक्सीजन प्लांट निजी अस्पतालों में लगाए जा रहे हैं। महज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनई को छोड़कर शेष सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट 15 जुलाई तक संचालित हो जाएंगे। जनपद में 50 बेड से ऊपर वाले सभी सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
--
बढ़ाई जा रही कोरोना की जांच के लिए लैब की क्षमता
मथुरा। वेटरिनरी विश्वविद्यालय में वर्ष 2020 में कोविड-19 की पहली लहर के दौरान स्थापित कोविड लैब की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है। इस लैब को और आधुनिक बनाया जा रहा है। इसकी कार्यक्षमता को बढ़ाया जा रहा है। इस संबंध में एसीएमओ डॉ. देवेंद्र अग्रवाल ने बताया कि लैब अपग्रेडेशन की जा रही है। इसकी क्षमता पहले 350 को कोविड जांच की थी, जो अब 800 सैंपल प्रतिदिन जांच की हो जाएगी।
---