फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DM order in mainpuri

अवैध कब्जेदारों के खिलाफ कार्रवाई करें

Sat, 19 Oct 2019 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
DM order in mainpuri
बेवर थाने में शिकायतें सुनते एसपी व डीएम - फोटो : MAINPURI
बेवर। पीड़ितों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करें। थाना स्तर पर ही उनको न्याय दिलाया जाए। मुख्यालय के चक्कर काटने से पीड़ित के धन और समय की बरबादी होती है। यह बातें शनिवार को थाना समाधान दिवस में डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय ने कहीं।
विज्ञापन

डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय, एसपी अजय शंकर राय ने थाना समाधान दिवस में बेवर पहुंचकर पुलिस और राजस्व कर्मचारियों को समस्या के गुणवत्तापूर्ण समाधान कराने को कहा।
विज्ञापन

अवैध कब्जेदारों को चिह्नित कर भूमाफिया में रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए। नगला पैंठ निवासी सिकंदर खान ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके खेत पर नक्शे में बनी नाली पर चकमार्ग बना लिया गया है। अब उनके खेत में लोग जबरन नाली बना रहे हैं। डीएम ने नाली खुलवाने का लेखपाल को आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेवर निवासी रविकुमार दीक्षित ने प्लाट पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई। राजस्व टीम को पुलिस बल ले जाकर सीमांकन कराने का आदेश दिया। लंकुश निवासी नगला पैंठ ने शिकायत की कि उनके नाम से बिजली विभाग बिल भेज रहा है जब कि मीटर गांव में ही दूसरे के यहां लगा है।

अवर अभियंता को समस्या का समाधान कराने का आदेश दिया गया। नगला सकटू निवासी चरन सिंह ने पट्टे की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई। सकत बेवर निवासी मिथलेश कुमार ने सार्वजनिक रास्ते की नापतौल कराने की मांग की। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समस्या का समाधान कराने का आदेश दिया। अधिशासी अधिकारी दुर्गेश कुमार सहित लेखपाल व कानूनगो मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed