{"_id":"5d3075d68ebc3e6ca06b6680","slug":"dm-ng-ravi-kumar-says-campaign-will-soon-for-rto-brokers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन के छापे के बाद आरटीओ को कार्यालय पर नजर आए ‘दलाल’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन के छापे के बाद आरटीओ को कार्यालय पर नजर आए ‘दलाल’
Fri, 19 Jul 2019 12:20 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 19 Jul 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
संभागीय परिवहन कार्यालय आगरा
संभागीय परिवहन कार्यालय में बाहरी तत्वों और दलालों के बोल-बाले का खुलासा होने के बाद विभागीय अफसरों की नींद टूटी है। कार्यालय में बाहरी व्यक्तियों का कब्जा होने के सबूत मिलने के बाद प्रबंधन अपने बचाव में जुट गया है। जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार को पत्र लिखकर कार्यालय के आसपास सक्रिय अनधिकृत व्यक्ति, दलालों और अराजक तत्वों को हटाने की मांग की है।
पिछले दिनों अपर जिलाधिकारी प्रोटोकॉल मंजू लता और एसीएम द्वितीय वीके गुप्ता ने आरटीओ में लगातार 12 घंटे तक दस्तावेज खंगाले थे। इस छापामार कार्रवाई के दौरान बाहरी लोगों के कार्यालय में होने के साक्ष्य मिले थे।
इससे आरटीओ प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए। साख पर दाग लगने के बाद अब आरटीओ ने डीएम को जो पत्र लिखा है, उसमें उन्होंने कार्यालय की बाउंड्री के आसपास शासकीय भूमि और सड़क के दोनों ओर अनधिकृत व्यक्तियों, दलालों और अराजक तत्वों के सक्रिय होने की बात कही है।

Trending Videos
कहा है कि ये लोग न सिर्फ जनसामान्य को भ्रमित करते हैं बल्कि कर्मचारियों से भी अभद्रता करते हैं। ऐसे व्यक्तियों की गलत कार्यों में संलिप्तता से भी इनकार नहीं किया जा सकता। इस पर आरटीओ ने डीएम से कार्यालय के आसपास से इन्हें हटाने की मांग की है।
जिलाधिकारी एनजी रविकुमार का कहना है कि आरटीओ में मिली खामियों के बाद कार्यालय के आसपास दलालों के सक्रिय होने की शिकायत मिली है। इन पर भी शिकंजा कसने के लिए जल्द अभियान चलाया जाएगा। छापामार कार्रवाई कर इनकी धरपकड़ की जाएगी।