{"_id":"68f3adacc4eef4c615004d4e","slug":"dm-heard-complaints-on-sampoorna-samadhan-diwas-2025-10-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'मेरे बेटे से बचाओ...', संपूर्ण समाधान दिवस में पिता ने लगाई डीएम से गुहार, बोले- एसडीएम ने नहीं की सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'मेरे बेटे से बचाओ...', संपूर्ण समाधान दिवस में पिता ने लगाई डीएम से गुहार, बोले- एसडीएम ने नहीं की सुनवाई
Sat, 18 Oct 2025 08:46 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 18 Oct 2025 08:46 PM IST
सार
आगरा में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें बेटे से परेशान एक पिता ने जिलाधिकारी के सामने गुहार लगाई। कहा कि बेटा उनको घर से बाहर निकालना चाहता है। जमीन पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
शिकायतें सुनते जिलाधिकारी आगरा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में शनिवार को जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने 81 शिकायतें सुनी। इनमें सबसे ज्यादा 34 शिकायतें राजस्व की आईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों का ससमय निस्तारण करने के आदेश दिए।
जिलाधिकारी के संपूर्ण समाधान दिवस में गांव करभना थाना ताजगंज क्षेत्र के सुल्तान ने बताया कि उनके चार पुत्र हैं। सबसे बड़ा बेटा धर्मवीर मेरे साथ मारपीट करता है। मेरे नाम जो जमीन है उस पर भी कब्जा कर लिया है और मुझे घर से निकालने की कोशिश कर रहा है। पीड़ित ने बताया कि उसने इसकी शिकायत एसडीएम सदर से भी की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

थाना जगदीशपुरा के नारायण नगर, बोदला निवासी मोईजुद्दीन ने बताया कि मकान के सामने रहने वाले माजिद नाम के व्यक्ति ने सरकारी आवागमन वाले रास्ते को अपने घर में मिला लिया है। इससे वहां से निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत कई बार तहसील के अधिकारियों से भी की है, लेकिन काई सुनवाई नहीं हुई।
थाना बमरौली कटारा के गांव बिसैरी भांड के ग्रामीण नंदन सिंह, भूपेंद्र, बलवीर, मुकेश, हेतसिंह दिवाकर, लाेकेंद्र आदि ने बताया कि गांव में एक आवारा लड़का रात में लोगों के घरों में घुस जाता है। चोरी करता है और रोकटोक करने पर जान से मारने की धमकी देता है। दिन में रास्ते में आती-जाती महिलाओं और लड़कियों से छेड़छाड़ करता है। इसकी कई बार शिकायत थाने में कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
ये भी पढ़ें-UP: 'बड़े भाई की साली से रिश्ता..', ये जिद पड़ गई भारी, युवक ने जहर खाकर दी जान; 22 नवंबर को थी शादी