{"_id":"68f39b0e19a84d3ef3031a62","slug":"young-man-committed-suicide-by-consuming-poison-before-marriage-2025-10-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'बड़े भाई की साली से रिश्ता..', ये जिद पड़ गई भारी, युवक ने जहर खाकर दी जान; 22 नवंबर को थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'बड़े भाई की साली से रिश्ता..', ये जिद पड़ गई भारी, युवक ने जहर खाकर दी जान; 22 नवंबर को थी शादी
Sat, 18 Oct 2025 07:21 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 18 Oct 2025 07:21 PM IST
सार
शादी से पहले युवक का शव कमरे में मिला। युवक की 22 नवंबर को शादी होनी थी। इससे पहले ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र के खंजापुर गांव में शुक्रवार रात एक युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह उसका शव बिस्तर पर पड़ा मिला। मृतक की शादी 22 नवंबर को तय थी।
लाइनपार के छारबाग निवासी अजय नागर (21) पांच भाइयों में चौथे नंबर के थे। वह करीब 20 दिन पहले लद्दाख से घर लौटे थे। शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे वे छारबाग से खंजापुर स्थित घर पहुंचे और कमरे में सोने चले गए। सुबह उनका शव मिला।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि अजय फौज में थे और लेह-लद्दाख में तैनात थे। उन्होंने एक संपर्क नंबर दिया, जो कथित जेसीओ (जूनियर कमीशंड ऑफिसर) का बताया। जांच में नंबर नेपाल के ठेकेदार लकपा शेरपा का निकला। शेरपा ने खुलासा किया कि अजय उनके पास लद्दाख में मजदूरी करते थे, न कि फौज में।
परिवार के सदस्यों ने बताया कि अजय की शादी 22 नवंबर को तय थी, लेकिन कुछ सदस्य प्रस्तावित विवाह तोड़कर बड़े भाई की साली से उनका रिश्ता जोड़ना चाहते थे। इसी घरेलू कलह से अजय कुछ दिनों से परेशान थे। मृतक के भाई विजय ने भी पुष्टि की कि वे तनाव में थे। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद ही आत्महत्या का कारण लगा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजन को सौंप दिया। मामले में आगे जांच जारी है।
ये भी पढ़ें-UP: ई-रिक्शा में दिया बच्चे को जन्म...पति और सास के फूल गए हाथ पैर, पुलिस ने किया ऐसा काम; हर कोई कर रहा सलाम