{"_id":"5e7b28368ebc3e6fc9416851","slug":"dm-firozabad-issue-mobile-numbers-in-lockdown-for-food-and-beverage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद की जनता इन नंबरों को कर ले नोट, डीएम ने तैनात किए लॉकडाउन में नोडल अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद की जनता इन नंबरों को कर ले नोट, डीएम ने तैनात किए लॉकडाउन में नोडल अधिकारी
Wed, 25 Mar 2020 03:16 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 25 Mar 2020 03:16 PM IST
सार
एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव को बनाया सुपर नोडल अधिकारी,टीमें प्रतिदिन क्षेत्रों में जाकर करेंगी काम
विज्ञापन
जनता को सड़कों से हटने के लिए कहते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी के चलते 21 दिन तक लॉकडाउन के दौरान सब्जियों के साथ अन्य सामान की कालाबाजारी रोकने को डीएम चंद्र विजय सिंह ने एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव के ही निर्देशन में नोडल अधिकारी तैनात किए हैं। किसी प्रकार की दिक्कत होने पर नोडल अधिकारियों से शिकायत की जा सकेगी।
डीएम चंद्र विजय सिंह ने कोरोना वायरस जैसी आपदा से निपटने को आपदा प्रभारी व सुपर नोडल ऑफीसर (अपर जिलाधिकारी) एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव को बनाया है। इनका मोबाइल नं. 9454417581 पर सूचना दी जा सकेगी।
आपदा सह प्रभारी नोडल अधिकारी सबंधित तहसीलों के उपजिलाधिकारी को बनाया गया है। इसके साथ ही पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, रसोई गैस सिलिंडरों, मिट्टी का तेल, सरकरी सस्ते गल्ले की दुकान व आवश्यक खाद्य सामिग्री के लिए जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इनका मोबाइल नंबर 7839564599 है।

फल,सब्जी एवं खाद्यान्य एवं खाद्य तेल के लिए मंडी समिति के सचिव को जिम्मेदारी सौंपी है। फिरोजाबाद में रामकुमार के मोबाइल नंबर 8808080999, शिकोहाबाद प्रदीप कुमार के मोबाइल नंबर 9412549975, टूंडला में मंडी समिति के सचिव कोमल सिंह के मोबाइल नंबर 9412336237 एवं सिरसागंज मंडी समिति के सचिव सुरेशचंद्र यादव के मोबाइल नं. 9410056604 पर संपर्क कर सकते हैं।
दूध व दूध से ही बनने वाली समस्त खाद्य सामिग्री, घी मिठाई, चाय, नमक व सफाई करने वाले रसायन, साबुन व केमिकल की उपलब्धता के लिए डा.सुधीर कुमार अभिहित अधिकारी, दवाइयों के लिए औषधि निरीक्षक सुनील कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके मोबाइल नंबर 9456972364 पर संपर्क करके ही किसी प्रकार की दिक्कत होने पर शिकायत कर सकेंगे।
डीएम ने कहा कि बिना अनुमति के कोई मुख्यालय को नहीं छोड़ेगा। प्रतिदिन अपने क्षेत्र में व्यवस्थाओं को देखने के ही साथ इसकी रिपोर्ट देंगे। व्यापारियों से आह्वान किया है कि वह स्टॉक रहने तक सामिग्री आमजन को मुहैया कराएं।