फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DM arrived with a bulldozer and got the encroachment demolished

Agra News: बुलडोजर लेकर पहुंचे डीएम, कराया अतिक्रमण ध्वस्त

Sun, 09 Nov 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 09 Nov 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
DM arrived with a bulldozer and got the encroachment demolished
फोटो 40 स्टेशन रोड पर अतिक्रमण के संबंध में अधिकारियों को निर्देश देते डीएम अंजनी कुमार सिंह। स - फोटो : पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का नारखी में स्वागत करते भाजपा पदाधिकारी। संवाद
मैनपुरी। बार-बार की चेतावनी के बाद भी शहर में लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया तो डीएम खुद महाबली के साथ स्टेशन रोड पहुंच गए। यहां अपने सामने ही सात जगह पर अतिक्रमण हटवाया। चेतावनी दी कि यदि पुन: अतिक्रमण करने की कोशिश की गई तो संबंधितों को जेल भेजा जाएगा। रविवार को पूरे दिन नगर पालिका की टीम स्टेशन रोड पर मौजूद रही।
विज्ञापन

दुकानदारों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम के हालात पैदा होते हैं। इन सभी से निपटने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर अभियान शुरू किया गया है।शनिवार को नगर पालिका ने शहर के स्टेशन रोड पर मुनादी कराते हुए अतिक्रमण स्वत: हटाने की चेतावनी दी थी, लेकिन कुछ दुकानदारों ने अस्थाई और स्थाई रूप से किए गए अतिक्रमण को नहीं हटाया। इस पर डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसडीएम सदर अभिषेक कुमार, ईओ नगर पालिका बुद्धिप्रकाश और सीओ सिटी संतोष कुमार के साथ स्टेशन रोड पर बुलडोजर के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

डीएम ने जहां भी सड़क पर अतिक्रमण देखा वहां बुलडोजर चलवा दिया। यह देखते ही दुकानदारों में खलबली मच गई। दुकानदार खुद ही अपना सामान हटाने में जुट गए। डीएम ने एसडीएम और ईओ से कहा कि यदि कोई स्वयं अतिक्रमण नहीं हंटा रहा है तो तुरंत बुलडोजर चलवा दो। शाम तक पूरा स्टेशन रोड साफ सुथरा नजर आने लगा।

फोटो 40 स्टेशन रोड पर अतिक्रमण के संबंध में अधिकारियों को निर्देश देते डीएम अंजनी कुमार सिंह। स

फोटो 40 स्टेशन रोड पर अतिक्रमण के संबंध में अधिकारियों को निर्देश देते डीएम अंजनी कुमार सिंह। स- फोटो : पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का नारखी में स्वागत करते भाजपा पदाधिकारी। संवाद

फोटो 40 स्टेशन रोड पर अतिक्रमण के संबंध में अधिकारियों को निर्देश देते डीएम अंजनी कुमार सिंह। स

फोटो 40 स्टेशन रोड पर अतिक्रमण के संबंध में अधिकारियों को निर्देश देते डीएम अंजनी कुमार सिंह। स- फोटो : पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का नारखी में स्वागत करते भाजपा पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed