फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DM angry over slow progress of Ayushman card

Agra News: आयुष्मान कार्ड की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

Wed, 10 Jan 2024 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 10 Jan 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
DM angry over slow progress of Ayushman card
कासगंज। जिलाधिकारी सुधा वर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित आयुष्मान कार्ड प्रगति की समीक्षा की। ब्लॉक कासगंज, सोरोंजी, गंजडुंडवारा, सहावर व पटियाली में आयुष्मान कार्ड की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने सख्त नाराजगी की। उन्होंने कहा कि इतनी महत्वपूर्ण योजना के कार्य में अपेक्षित प्रगति क्यों नहीं है। आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में प्रगति लाकर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।जिलाधिकारी नेे कहा कि सरकार द्वारा निर्धन परिवारों को एक वर्ष में 5 लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज मुहैया कराने के लिए सभी पात्र परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनवाए जा रहे हैं। पात्र लोगों के कार्ड हर हाल में बनाए जाएं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि बुधवार से जिले में राशन डीलरों की दुकानों पर राशन का वितरण शुरू होगा। ऐसे में वहां पर ही पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं जिससे कार्ड बनाने के कार्य में तेजी आने के साथ-साथ जिले की रैंकिंग में भी सुधार हो सके।इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर जिस ब्लाक में आयुष्मान कार्ड में टारगेट के सापेक्ष प्रगति कम होती है तो वहां के एमओआईसी के वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि समस्त विकास खंडों में ऐसी आशाओं को चिह्नित किया जाए जिनका कार्य संतोषजनक नही है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सचिन, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed