{"_id":"65ce4aa741dc363b8a07b581","slug":"dj-fired-during-dance-boy-injured-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-112785-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: डीजे पर डांस के दौरान चली गोली, बालक हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: डीजे पर डांस के दौरान चली गोली, बालक हुआ घायल
Thu, 15 Feb 2024 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 15 Feb 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी।
थाना औंछा क्षेत्र के गांव महलोई में बुधवार की देर रात लग्न समारोह के दौरान डीजे पर डांस हो रहा था। इस दौरान हर्ष फायरिंग में चली एक गोली पास खडे़ 10 वर्षीय बालक के पैर में जा लगी। बालक को गोली लगने के बाद समारोह स्थल पर अफरा तफरी मच गई। परिजन बालक को लेकर मेडिकल कॉलेज चले गए। बृहस्पतिवार को तीन नामजद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
औंछा क्षेत्र के गांव महलोई निवासी अनुज कुमार के परिवार में बुधवार को अवनीश की लगुन आई थी। रात करीब 9:30 बजे समारोह में आए लोग डांस कर रहे थे। जनपद फिरोजाबाद के गांव अंगदपुर निवासी पुष्पेंद्र, अरविंद निवासी गांव महलोई और रिंकू भी वहां डांस कर रहे थे। डांस करने के दौरान नामजद तीन लोगों में किसी ने तमंचा से हर्ष फायरिंग की। गोली वहां मौजूद अनुज के 10 वर्षीय भतीजे प्रशांत सिंह के बाएं पैर में जा लगी। बालक को गोली लगते ही समारोह स्थल पर भगदड़ मच गई। बच्चे को गोली लगने के बाद परिजन आनन फानन इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां बालक का इलाज चल रहा है। बृहस्पतिवार को अनुज की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला का मामला दर्ज किया है। पुलस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
-- -- -- -- -
घटना के बाद भाग गए आरोपी
गांव महलोई में लगुन कार्यक्रम के दौरान डीजे पर डांस कर रहे आरोपी शराब के नशे में धुत बताए जा रहे हैं। बालक को गोली लगने के बाद से ही तीनो आरोपी फरार हैं। पुलिस की टीमें उनकी तलाश कर रही हैं। लेकिन आरोपी अपने घर पर भी नहीं हैं। पुलिस उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है।