{"_id":"5f9afc2c8ebc3e9bfc4f7699","slug":"diwani-mainpuri-news-agr465864520","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो नवंबर से शुरू होगी मीडिएशन सेंटर में सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो नवंबर से शुरू होगी मीडिएशन सेंटर में सुनवाई
विज्ञापन
मैनपुरी। दीवानी परिसर स्थित मीडिएशन सेंटर में दो नवंबर से सुनवाई शुरू होगी। लॉकडाउन अवधि से कोरोना संक्रमण के चलते मीडिएशन सेंटर में काम बंद चल रहा है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुमोदन के बाद जिला जज तेजप्रताप तिवारी ने मीडिएशन सेंटर के संचालन के लिए गाइड लाइन का पालन करते हुए अनुमति दे दी है।
मीडिएशन सेंटर में दंपती के बीच विवादों की सुनवाई करने के बाद मीडिएटर समझौता करवाते हैं। कोरोना संक्रमण के चलते छह महीने से मीडिएशन सेंटर में काम बंद चल रहा था। न्यायालयों में चल रहे काम की तरह ही राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने मीडिएशन सेंटर के संचालन के लिए शर्तों के साथ गाइड लाइन का पालन करके ही सुचालन की अनुमति दी है। जिला जज तेजप्रताप तिवारी ने निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मीडिएशन सेंटर के संचालन के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लंबित मामलों में पक्षकारों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। मीडिएटरों को गाइड लाइन का पालन करके ही काम शुरू करने की हिदायत दी गई है।
सीएमओ को लिखा गया पत्र
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिविल जज अमित मिश्रा ने सीएमओ को पत्र लिखा है। पत्र में मीडिएशन सेंटर में मीडिएटरों के लिए मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था करने के साथ ही मीडिएशन सेंटर को नियमित रूप से सैनिटाइज कराने को कहा है।
विज्ञापन
संचालन के लिए गाइडलाइन
- मीडिएशन कक्ष में सामाजिक दूरी का पालन होगा।
- मीडिएशन कक्ष में एक बार में एक ही सुनवाई होगी।
- पक्षकारों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश मिलेगा।
- पक्षकारों सहित मीडिएटरों को मास्क लगाना जरूरी होगा।
छह महीने से लंबित चल रहे मामलों का अब निस्तारण होगा। कोरोना संक्रमण के चलते मीडिएशन कक्षों में गाइड लाइन का पालन करके ही काम शुरू किया जाएगा। मीडिएशन सेंटर का संचालन शुरू होने से नए मामले भी दायर किए जा सकेंगे। ताकि पीड़ितों को समय से न्याय मिलेगा।