फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Diwali Security Plan Shop fiercely in market Agra Police deployed for your safety

दिवाली का सुरक्षा प्लान: बाजार में जमकर करें खरीदारी, आपकी सुरक्षा के लिए तैनात है आगरा पुलिस

Fri, 21 Oct 2022 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 21 Oct 2022 12:01 AM IST
सार

आगरा पुलिस ने दिवाली को लेकर सुरक्षा का प्लान तैयार कर लिया है। बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को लेकर पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस लगाया जाएगा।  
 

विज्ञापन
Diwali Security Plan Shop fiercely in market Agra Police deployed for your safety
आगरा का बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा पुलिस ने दिवाली पर पांच दिन का सुरक्षा प्लान तैयार किया गया है। बाजारों में पुलिस की पिकेट लगाई गई है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। पुलिस लाइन से भी अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है। पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ गश्त भी करेंगे।

विज्ञापन


दिवाली की खरीदारी को लेकर बाजारों में भीड़ होने लगी है। रविवार को धनतेरस है, जबकि सोमवार को दिवाली है। इसके बाद मंगलवार को गोवर्धन पूजा और बुधवार को दूज है। पुलिस अधिकारियों का अनुमान है कि शनिवार से बाजारों में ज्यादा भीड़ होगी। इसको देखते हुए पांच दिन का सुरक्षा प्लान तैयार किया गया है।

विज्ञापन

इन बाजारों पर रहेगी विशेष नजर 

शाहगंज, राजामंडी, लोहामंडी, कोतवाली और मंटोला के सिंधी बाजार, रावत पाड़ा, सुभाष बाजार, सदर बाजार, एमजी रोड पर पुलिस की पिकेट लगाई गई है। पिकेट में एक दरोगा से लेकर चार सिपाही भी रहेंगे। किसी तरह की शिकायत मिलने पर वो कार्रवाई करेंगे। सराफा बाजार में अतिरिक्त फोर्स रहेगी। इसके लिए पुलिस लाइन से पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। उधर, बाजारों में सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जा रही है। इसके लिए स्मार्ट सिटी के कमांड सेंटर से मदद ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैमरों से होगी निगरानी 

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि बाजारों में थाना पुलिस के साथ लाइन से अतिरिक्त फोर्स लगाई है। कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। सीओ स्तर के अधिकारी भ्रमणशील रहेंगे। पीआरवी के भी प्वाइंट बनाए गए हैं। थाने की मोबाइल भी लगाई गई है।


ये भी पढ़ें Agra: तपन ग्रुप ने समर्पण किए 40 करोड़ रुपये, तीन दिन तक चली सर्च

दूसरे दिन भी एमजी रोड पर दौड़ी पुलिस की क्रेन

एमजी रोड पर दूसरे दिन भी यातायात पुलिस की क्रेन दौड़ी। क्रेन पर तैनात पुलिसकर्मियों ने चालान से ज्यादा वाहनों को खड़े होने से रोका। लोगों को बताया गया कि वह नियमों का पालन करें। वाहन को निर्धारित पार्किंग में ही खड़ा कराएं। जो नहीं माने, उनके वाहनों के चालान किए  गए। शाम चार बजे से रात 11 बजे तक पुलिस ने कार्रवाई की।

खाली स्थान पर बनाई जा रही हैं पार्किंग

शहर के प्रमुख बाजारों में भीड़ से जाम की समस्या होने लगी है। शाहगंज बाजार में तीन और चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई र्गई है। अब अन्य बाजार के लिए भी नई व्यवस्था की जा रही है। प्रमुख बाजार के पास के स्कूल के मैदान में पार्किग बनाई जाएगी। इसमें पुलिस के साथ ही स्थानीय बाजार कमेटी के पदाधिकारी सहयोग करेंगे। पार्किंग स्थल शुक्रवार को निर्धारित कर दिए जाएंगे, जिससे बाजार मे आने वाले लोग अपने वाहन खड़े कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed