फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tapan Group surrenders Rs 40 crore after income tax raid

Agra: तपन ग्रुप ने समर्पण किए 40 करोड़ रुपये, तीन दिन तक चली सर्च

Thu, 20 Oct 2022 09:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 20 Oct 2022 09:24 PM IST
सार

आगरा के तपन ग्रुप के दयालबाग स्थित कार्यालय और रुनकता में फैक्टरी समेत सात ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा। एक साथ टीमें पहुंचीं, जिसके बाद जांच तीन दिन तक चली।
 

विज्ञापन
Tapan Group surrenders Rs 40 crore after income tax raid
तपन ग्रुप पर आयकर का छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के खाद्य तेल और घी के निर्माता तपन ग्रुप पर आयकर सर्च की कार्रवाई 72 घंटे तक चली। बृहस्पतिवार की सुबह 8 बजे खत्म हुई सर्च के दौरान नकदी और बहुमूल्य धातु बरामद की गई है। ग्रुप के संचालकों ने विभाग के समक्ष 40 करोड़ रुपये समर्पण किए हैं। कार्रवाई 7 ठिकानों पर की गई। आगरा के अलावा अन्य क्षेत्रों के आयकर के अधिकारी इस जांच में शामिल रहे।
विज्ञापन

बड़ी तादाद में मिला विवरण

विभाग के संयुक्त निदेशक जांच के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में विभाग को बड़ी तादाद में विवरण मिला है। ऐसे दस्तावेज मिले हैं जिनके आधार पर वास्तविक आय का आकलन किया जाएगा। जब्त किए गए लैपटॉप, कंप्यूटर आदि में से भी जरूरी जानकारियां मिल सकती हैं। अनुमान है कि इस सरेंडर से विभाग को बतौर टैक्स 10 करोड़ रुपये से भी अधिक की आय मिलेगी। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें -  Etah: भतीजे को हुआ मां की उम्र की चाची से प्यार, तकिए से दबाया मुंह, फिर दिया करंट, दिल दहला देगी ये वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

रीयल एस्टेट में किए निवेश

ग्रुप ने बड़ी तादाद में रीयल एस्टेट में निवेश किए हैं। विभाग की ओर से इसके साक्ष्य के लिए काफी प्रयास किया गया। कई प्रोपर्टीज के कागज खातों में चढ़े हुए थे। बाकी कुछ ऐसे प्रोपर्टीज में निवेश की आशंका है, जिसको ऊपरी तौर पर ही खरीद लिया गया। आयकर विभाग की टीमों ने हाल ही में शहर में कई स्थानों पर सर्च और छापे की कार्रवाई की हैं। हवाला कारोबारियों के यहां से भी 2.8 करोड़ रुपये की रकम पकड़ी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed