फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Diwali 2025 Crackers  Sell 394 Shops Allowed to in Agra up news

पटाखों का बाजार: इन क्षेत्रों में लगेंगी 394 दुकानें, आतिशबाजी के लिए पुलिस ने जारी की गाइडलाइन

Sat, 18 Oct 2025 08:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 18 Oct 2025 08:48 AM IST
सार

दिवाली के लिए पटाखों की बिक्री आज से शुरू हो जाएगी। शहर के ऐसे स्थान चिन्हित किए गए हैं, जो खुले हैं और आबादी क्षेत्र से दूर हैं। 

विज्ञापन
Diwali 2025 Crackers  Sell 394 Shops Allowed to in Agra up news
आतिशबाजी बाजार में दुकान पर सजी आतिशबाजी - फोटो : संवाद

विस्तार

पुलिस कमिश्नरेट आगरा के तीनों जोन में पटाखों की बिक्री के लिए 394 दुकानों के लिए अस्थायी लाइसेंस वितरित किए गए हैं। पटाखों की बिक्री के दाैरान नियमों का पालन करना होगा। एक दुकान से दूसरी दुकान के बीच की दूरी 10 फीट तक रखनी होगी। नियमों के उल्लंघन पर लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिलेभर में पटाखों की बिक्री के लिए आवेदन मांगे गए थे। दो हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किए थे। इनमें से 394 को अस्थायी लाइसेंस दिए गए हैं। शहर में 206, पूर्वी जोन में 96 और पश्चिमी जोन में 92 दुकानों पर पटाखों की बिक्री होगी।
विज्ञापन


 

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि पटाखों की बिक्री तय स्थलों पर ही की जाएगी। इसके अलावा किसी अन्य स्थान पर बिक्री मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी। आसपास बालू और पानी के इंतजाम करने होंगे। पटाखों की दुकान से 50 मीटर की दूरी पर वाहन खड़े किए जाएंगे। दुकानदारों को लाइसेंस की शर्तों का पालन करना होगा। उल्लंघन करने पर लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।

 

इन स्थानों पर बिकेंगे पटाखे
शहर में जीआईसी के खाली मैदान, सेक्टर 11 और 15 के पार्क, बैप्टिस्ट हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान, कंपनी गार्डन के मैदान, शक्ति नगर के मैदान, मेहताब बाग पार्किंग के सामने खुले मैदान में और यमुना किनारा काॅरिडोर पार्क में पटाखों की दुकानें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

बच्चों को न दें धमाके वाले पटाखे
मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि दिवाली पर आतिशबाजी चलाते समय बच्चों के साथ बड़े भी रहें। धमाके वाले पटाखे बच्चों नहीं चलाने दें। रोशनी करने वाली आतिशबाजी को भी कपड़ों से दूर रखें। इस दाैरान ढीले कपड़े नहीं पहनने चाहिए। पानी और बालू की व्यवस्था पहले से रखें। ऐसे स्थान पर पटाखे नहीं चलाएं, जहां पर कोई ज्वलनशील पदार्थ रखा हो। दमकलकर्मियों की ड्यूटी 24 घंटे के लिए लगाई गई है। वह दिवाली पर भी घर नहीं जाएंगे। परिसर में ही रहेंगे। सूचना पर तत्काल दमकल पहुंच जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed