{"_id":"63539e7ccc7a3d300859c94a","slug":"diwali-2022-crowd-increased-waiting-in-80-trains-no-room-in-50-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"Diwali 2022: दिवाली पर ट्रेनों में बढ़ी भीड़, 80 ट्रेनों में वेटिंग, 50 में नो रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Diwali 2022: दिवाली पर ट्रेनों में बढ़ी भीड़, 80 ट्रेनों में वेटिंग, 50 में नो रूम
Sat, 22 Oct 2022 01:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 22 Oct 2022 01:10 PM IST
सार
दिवाली व छठ पूजा के लिए ट्रेनों में सीट नहीं मिल पा रही है। आलम ये है कि तत्काल कोटे से भी राहत की उम्मीद नजर नहीं आ रही। 80 से ज्यादा ट्रेनों में वेटिंग 300 से ज्यादा हो चुकी है।
विज्ञापन
ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
दिवाली और छठ पूजा के त्योहारों पर आगरा मंडल से होकर गुजरने वाली 178 ट्रेनों में सीट मिलना भारी हो गया है। 80 से ज्यादा ट्रेनों में वेटिंग 300 से ज्यादा हो चुकी है। 50 से अधिक ट्रेनों में नो रूम यानी टिकट बुकिंग नहीं हो पा रही है। विकल्प सीमित हैं, साप्ताहिक ट्रेनों में भी मारामारी के हालात हैं। तत्काल कोटे से भी राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
24 अक्तूबर की दिवाली और छठ पूजा का पर्व 30 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। ऐसे में अपने घरों को लौटने के लिए अधिकांश लोगों ने तीन माह पहले से ही सीट आरक्षित करा ली थीं। प्रमुख व्यस्त गाड़ियों में वेटिंग 200 या इससे अधिक पहुंच चुकी हैं। इनमें पंजाब मेल, मालवा एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, मंगला लक्षद्वीप, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, निजामुद्दीन-जबलपुर, गोवा एक्सप्रेस, अंडमान एक्सप्रेस, तेलंगाना एक्सप्रेस सहित 80 से ज्यादा गाड़ियां शामिल हैं। केरला में स्लीपर, एसी सेकेंड, एसी थर्ड में केरला, तमिलनाडु, अमृतसर मुंबई जैसी गाड़ियों में नो रूम शो कर रहा है यानी इनमें बुकिंग भी नहीं कराई जा सकती है।
विज्ञापन
आगरा से इंदौर जाने वाली ट्रेनों में एक नवंबर तक सीटें खाली नहीं हैं। आगरा से मुंबई जाने वाली ट्रेनों में भी सीट नहीं है। दिल्ली से वाराणसी व बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों का भी यही हाल है। ऐसे में यात्री साप्ताहिक और स्पेशल ट्रेनों की ओर रुख करना शुरू किया तो इनमें भी सीटें फुल हो गई हैं। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ज्यादातर ट्रेनों में 10 नवंबर तक यही हालात बने हुए हैं।
विज्ञापन
आगरा फोर्ट-अजमेर में बढ़ाए कोच
गाड़ी संख्या 22987-22988 अजमेर आगरा फोर्ट सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक कुर्सीयान की अस्थायी बढ़ोतरी शुक्रवार से कर दी गई। यह साधारण कुर्सीयान वातानुकूलित नहीं है। पीआरओ ने बताया कि जिन ट्रेनों में ज्यादा डिमांड है, उनमें कोच बढ़ाए जा रहे हैं।