{"_id":"5e9080ed8ebc3e6fd43b5e55","slug":"divisional-joint-education-director-agra-will-submit-fees-of-fiveh-hundred-students","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: पांच सौ विद्यार्थियों की एक माह की फीस जमा करेंगे आगरा के शिक्षा अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: पांच सौ विद्यार्थियों की एक माह की फीस जमा करेंगे आगरा के शिक्षा अधिकारी
Sat, 11 Apr 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 11 Apr 2020 12:06 AM IST
सार
बच्चों ने भी दिया अंशदान
विज्ञापन
मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल परिवार के सदस्यों के साथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में माध्यमिक शिक्षा विभाग के मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) डॉ. मुकेश अग्रवाल और उनके परिवार के सदस्यों ने निर्णय लिया है कि वह यूपी बोर्ड के राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले पांच सौ गरीब परिवारों के बच्चों की एक माह की फीस जमा करेंगे।
प्रधानाचार्यों से गरीब परिवारों के बच्चों के नाम मांगे जाएंगे। जेडी का कहना है कि उन्होंने परिवार के सदस्यों से विचार विमर्श करने के बाद निर्णय लिया है कि स्थिति सामान्य होने पर वह यूपी बोर्ड के सहायता प्राप्त और राजकीय विद्यालयों के अति निर्धन परिवारों के पांच सौ विद्यार्थियों की एक माह की विद्यालय की फीस उनके और परिवार के अन्य सदस्यों के व्यक्तिगत अंशदान से जमा की जाएगी।

डॉ. मुकेश अग्रवाल की पत्नी मधुबाला सेंट जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज में अध्यापक हैं। उन्होंने 50,000 रुपए का अंशदान दिया है। 50,000 रुपए का अंशदान जेडी खुद देंगे।
बच्चों ने भी दिया अंशदान
बच्चों में शिखर अग्रवाल (कक्षा-10) और सांची अग्रवाल (छह) और भतीजी पूजा (कक्षा-12) ने अपने-अपने मनी बैंक को खोलकर उसमें से (तीनों ने) पांच हजार रुपए दिए हैं।
बच्चों ने भी दिया अंशदान
बच्चों में शिखर अग्रवाल (कक्षा-10) और सांची अग्रवाल (छह) और भतीजी पूजा (कक्षा-12) ने अपने-अपने मनी बैंक को खोलकर उसमें से (तीनों ने) पांच हजार रुपए दिए हैं।