फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Divisional force will handle CM's security

Agra News: मंडलभर की फोर्स संभालेगी सीएम की सुरक्षा व्यवस्था

Thu, 24 Nov 2022 10:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Divisional force will handle CM's security
फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा मंडलभर की फोर्स संभालेगी। बृहस्पतिवार को सभा स्थल पर डीएम रवि रंजन, एसएसपी आशीष तिवारी ने पुलिस फोर्स एवं अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभा के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स मुस्तैद रहेगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की शुक्रवार को जिले में होने वाली सभा के लिए जिला प्रशासन को आगरा, मथुरा, एटा व मैनपुरी जिलों से भी फोर्स आई है। एसएसपी आशीष तिवारी के निर्देशन में फोर्स की अलग-अलग स्थानों को आवंटित करते हुए ड्यूटी सौंप दी है। इसमें हेलीपैड स्थल से लेकर पुलिस लाइन से सभास्थल तक को सेक्टरों में बांटते हुए पुलिस फोर्स की तैनाती की है। चौराहों पर पुलिस फोर्स के साथ पीएसी को तैनात किया है। खुफिया विभाग की टीमें अलग से शहर भर में सक्रिय रहेंगी।
विज्ञापन

डीएम रवि रंजन एवं एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। अफसरों की टीमों को तैनात कर दिया है। इस दौरान एडीएम अभिषेक कुमार सिंह, एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा, एसपी देहात कुंवर रणविजय सिंह, एसडीएम शिकोहाबाद शिवध्यान पांडेय सभी सीओ एवं थाना प्रभारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed