फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dividers should be built from New Agra to Dayalbagh, encroachments should be removed.

Agra News: न्यू आगरा से दयालबाग तक बने डिवाइडर, हटाया जाए अतिक्रमण

Fri, 07 Nov 2025 02:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Dividers should be built from New Agra to Dayalbagh, encroachments should be removed.
उद्योग बंधु की बैठक
आगरा। जिलाधिकारी अरविंद बंगारी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में जिला वाणिज्य बंधु की बैठक में व्यापारियों ने समस्याएं और सुझाव रखे। न्यू आगरा से दयालबाग तक डिवाइडर बनाने, नामनेर पर जाम व अतिक्रमण हटाने, संजय प्लेस में पार्किंग व्यवस्थित करने का सुझाव दिया गया।
विज्ञापन

भोगीपुरा चौराहा से रुई की मंडी तक जाम से निजात के लिए डीएम ने एसीपी को कार्यवाही के निर्देश दिए। कहा कि ऑटो व ई-रिक्शा से जाम नहीं लगना चाहिए। बाजारों में जाम से निजात के लिए व्यापारियों ने मल्टी लेवल पार्किंग बनाए जाने का सुझाव दिया। ट्रांसपोर्ट व्यापारी देवेंद्र गुप्ता ने सेवला रोहता पर नाला निर्माण की मांग उठाई। ब्रजेश पंडित ने साईं की तकिया से नामनेर चौराहा तक फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग उठाई। जय पुरसनानी ने कहा कि भोगीपुरा से रुई की मंडी तक ऑटो व ई-रिक्शा से जाम लगता है। दिलीप खूबचंदानी ने कहा कि लोहामंडी की तरह न्यू आगरा थाना से दयालबाग तक सड़क पर डिवाइडर बनाया जाए।
विज्ञापन

ताजगंज व्यापार मंडल की ओर से राजेश राठौर ने डीएम को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संजय प्लेस में पार्किंग व्यवस्था के लिए आगरा विकास प्राधिकरण को डीएम ने समिति बनाने के निर्देश दिए हैं। समिति में व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल और द शू फैक्टर्स फेडरेशन अध्यक्ष विजय सामा को शामिल करने की बात कही। संजय अरोरा व अन्य लोगों ने भी व्यापारियों की समस्याओं को बैठक में रखा। डीएम ने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed