फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Diversions Trigger Massive Traffic Jam in Agra

ध्वस्त हुए सारे प्रयास: आगरा में यमुना किनारा, बालूगंज और फतेहाबाद रोड तक...जाम ही जाम

Wed, 14 Jan 2026 08:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 14 Jan 2026 08:37 AM IST
सार

नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत शाहजहां गार्डन से पुरानी मंडी तक पाइप लाइन बिछाए जाने के कारण लागू की गई डायवर्जन व्यवस्था से हर ओर जाम ही जाम लग रहा है। कुछ किलोमीटर की दूरी तय करने में काफी समय लग रहा है। 
 

विज्ञापन
Diversions Trigger Massive Traffic Jam in Agra
आगरा जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के शाहजहां गार्डन से पुरानी मंडी तक डायवर्जन के कारण यमुना किनारा, बालूगंज और फतेहाबाद रोड पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। कुछ किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को एक घंटे से अधिक का समय लग गया। एमजी रोड पर एसएन मेडिकल कालेज से सेंट जोंस चौराहे और सूरसदन से दीवानी चौराहे तक वाहन रेंग -रेंग कर निकले। यातायात पुलिस की व्यवस्थाएं फेल नजर आईं।
विज्ञापन


नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत शाहजहां गार्डन से पुरानी मंडी तक पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इस वजह से मार्ग को एकल किया गया है। फतेहाबाद रोड पर भी विकास कार्य चल रहा है। मंगलवार को यमुना किनारा रोड पर लंबा जाम लग गया। शाहजहां गार्डन का रास्ता संकुचित होने से श्मशान घाट तिराहा से हाथी घाट तक वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन


उधर फतेहाबाद और शमशाबाद रोड की ओर से आने वाले वाहनों के दबाव से माल रोड, बालूगंज चौकी चौराहे से बिजलीघर तक जाम लगा रहा। एमजी रोड पर एसएन मेडिकल कालेज तिराहे से राजा मंडी की ओर जाने वाले मार्ग पर दिनभर वाहन जाम में फंसे रहे। मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। दीवानी चौराहे पर डायवर्जन के कारण लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed