फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Diversion done on MG Road no entry for vehicles from 4 o'clock

Agra: एमजी रोड पर किया गया डायवर्जन, चार बजे से इन वाहनों की रहेगी नो एंट्री; देख लें पूरा रूट प्लान

Wed, 12 Feb 2025 09:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 12 Feb 2025 09:07 AM IST
सार

शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले एमजी रोड पर 13 फरवरी की शाम 4 बजे से वाहनों की नो एंट्री रहेगी। इस दौरान सिर्फ पैदल यात्री ही एमजी रोड से गुजर सकेंगे। 

 

विज्ञापन
Diversion done on MG Road no entry for vehicles from 4 o'clock
एमजी रोड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शब-ए-बरआत को लेकर एमजी रोड पर सेंट जोंस से कलेक्ट्रेट और पंचकुइयां से सुभाष पार्क के बीच बृहस्पतिवार शाम 4 बजे से हर प्रकार के वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। लोगों पैदल ही आने-जाने दिया जाएगा। किसी भी भारी वाहन को 14 फरवरी की सुबह तक प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह रहेगी व्यवस्था
हाईवे से कोई भी भारी वाहन वाटरवर्क्स, सुल्तानगंज की पुलिया, खंदारी, भगवान टॉकीज, पत्थर घोड़ा, तोरा चौकी, बमरौली एकता चौकी और बोदला की तरफ से शहर में प्रवेश नहीं करेगा। कोई वाहन अंदर आता है, तो चौकी प्रभारी, टीएसआई और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन


ग्वालियर की तरफ से आने वाले वाहन रोहता नहर से दिगनेर मार्ग, एकता चौक, तोरा चौकी व इनर रिंग रोड से जाएंगे।
फतेहपुर सीकरी की तरफ से आने वाले भारी वाहन पथौली नहर से रुनकता होकर जाएंगे।

फतेहाबाद व शमसाबाद की तरफ से आने वाले भारी वाहन ग्वालियर की तरफ सैंया और जयपुर व दिल्ली के लिए रोहता नहर से होकर जाएंगे
हाईवे पर अबुल उलाह दरगाह के सामने बैरियर लगाए जाएंगे। वाहनों को रोककर निकाला जाएगा।

बाहरी डायवर्जन
हाईवे पर वाहनों को आवागमन जारी रहेगा।

फिरोजाबाद से ग्वालियर और जयपुर की तरफ जाने वाले सभी वाहन रुनकता से दक्षिणी बाईपास होकर जाएंगे।
अलीगढ़ से फिरोजाबाद जाने वाले वाहन खंदौली, मुड़ी चौराहा होकर एत्मादपुर से हाईवे होकर जाएंगे।

ग्वालियर और जयपुर से अलीगढ़ की तरफ जाने वाले सभी वाहन दक्षिणी बाईपास से होकर इनर रिंग रोड होकर यमुना एक्सप्रेस-वे से जाएंगे।
फतेहाबाद रोड व शमसाबाद रोड से आने वाले भारी वाहन शहर में न आकर रिंग रोड से होकर जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed