{"_id":"693dd6e2212b035e9a089028","slug":"diversion-at-diwani-people-struggled-with-traffic-jam-throughout-the-day-agra-news-c-364-1-ag11019-122256-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दीवानी पर डायवर्जन, दिनभर जाम से जूझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दीवानी पर डायवर्जन, दिनभर जाम से जूझे लोग
Sun, 14 Dec 2025 02:43 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
आगरा। लोक अदालत के आयोजन के समय दीवानी चौराहे पर डायवर्जन से शनिवार को कई बार जाम लगा। लोगों को इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दीवानी परिसर में वाहनों का प्रवेश न होने से लोगों ने एमजी रोड पर ही सड़क पर वाहन खड़े कर दिए, इससे भी लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। वाहनों के रेंग रेंग कर चलने के कारण लोग व्यवस्थाओं को कोसते दिखे।
लोक अदालत के कारण दीवानी में हजारों की संख्या में वादकारी सुबह से ही पहुंचने लगे थे। इसके साथ ही दीवानी पर मेट्रो ने भगवान टाॅकीज की ओर के मार्ग को बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता डायवर्ट किया गया है। इससे भगवान टाॅकीज से सूरसदन तक लंबा जाम लगा। लोक अदालत का आयोजन दीवानी परिसर में पार्किंग एरिया में होता है।
ऐसे में शनिवार को दीवानी में लोगों को वाहनों के साथ प्रवेश नहीं मिल रहा था। लोगों ने दीवानी चौराहे से भगवान टाॅकीज चौराहे तक वाहनों को सड़क पर ही पार्क करना शुरू किया। चालान के लिए दीवानी में चार नंबर गेट से भारी संख्या में वादकारी आ रहे थे। दस्तावेजों की फोटो स्टेट के लिए तीन नंबर गेट के सामने लोगों की भीड़ लगी हुई थी।
विज्ञापन
इससे नटराज टाॅकीज रोड पर भी वाहनाें के दबाव के कारण जाम लगा। वाहनों की पार्किंग के साथ दो नंबर गेट से मेट्रो की बैरिकेडिंग होने से एक ही लेन से वाहनों को निकाला गया, जिससे जाम लग गया। सेंट जोंस से लोहामंडी रोड आरसीसी सड़क निर्माण के चलते बंद होने के कारण चौराहे पर वाहनों को रेंग-रेंग कर निकलना पड़ा।
यही हाल एसएन मेडिकल काॅलेज चौराहे और नालबंद चौराहे का रहा। दिल्ली हाईवे पर रामबाग, वाटरवर्क्स, सुल्तानगंज की पुलिया, अबु उलाह दरगाह, भगवान टाॅकीज, आईएसबीटी आदि स्थानों पर बसें खड़ी होने पर कई बार जाम लगा।