{"_id":"670bf536602ec2fe6d071adb","slug":"divers-recovered-bodies-of-youths-who-drowned-in-khari-river-in-agra-2024-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खारी नदी में विसर्जन के दौरान डूबे दो युवक, गोताखोरों ने बरामद किए शव; देखकर बिलख पड़े घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खारी नदी में विसर्जन के दौरान डूबे दो युवक, गोताखोरों ने बरामद किए शव; देखकर बिलख पड़े घरवाले
Sun, 13 Oct 2024 10:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 13 Oct 2024 10:42 PM IST
सार
खारी नदी में विसर्जन के दौरान दो युवक डूब गए थे। रविवार को गोताखोरों ने उनके शव बरामद किए हैं। बेटों के शव देखकर घरवाले बिलख पड़े।
विज्ञापन
खारी नदी में युवकों को तलाश करते गोताखोर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में खारी नदी में डूबे युवकों के शव रविवार को मिले। शव मिले तो घरवाले बिलख पड़े। नदी किनारे लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। राजस्व विभाग की टीम ने जानकारी जुटाई। एसडीएम ने आर्थिक मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
घटना किरावली थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव के पास की है। यहां शनिवार को अपरान्ह 4 बजे देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान खारी नदी में फिसली किशोरी सरस्वती को बचाने में दो युवक डूब गए थे। शनिवार को देर शाम 15 पीएसी की एक कम्पनी ने पहुंचकर स्टीमर से रात भर जनरेटर की बिजली में शवों की खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
रविवार सुबह सात बजे पहुंचे राज्य आपदा मोचन बल के जवानों ने नदी में स्टीमर और कांटा की सहायता से शवों की खोजबीन की। शाम 3 बजे से एसडीआरएफ के गोताखोर ने सिलेंडर और मास्क लगाकर घटनास्थल से 200 मीटर दूर 3:50 पर 26 वर्षीय अनिल और 4:25 पर 19 वर्षीय सौरव के शव को ढूंढ निकाला। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा।
घटनास्थल पर एसडीएम राजेश कुमार, एसीपी अछ्नेरा शेषमणि उपाध्याय, नायव तहसीलदार एचएल चौधरी, थाना प्रभारी किरावली केवल सिंह, थाना प्रभारी फतेहपुर-सीकरी धर्मेंद्र दहिया, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राकेश सागर, उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह एवं अन्य पुलिस और पीएसी बल तथा भारतीय किसान संघ के प्रदेश मंत्री मोहन सिंह चाहर और सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।
उपजिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि दोनों मृतकों के परिजन को दैवीय आपदा कोष से आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।