{"_id":"67c88cd4c27328fe14035946","slug":"district-will-get-20-new-doctors-treatment-will-be-easy-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-133119-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जिले को मिलेंगे 20 नए डॉक्टर, इलाज होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जिले को मिलेंगे 20 नए डॉक्टर, इलाज होगा आसान
Wed, 05 Mar 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय
मैनपुरी। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ने प्रयास तेज कर दिए है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत जिले में 20 नए डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। इन्हें जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात किया जाएगा।
डॉक्टरों की कमी के कारण जिले की स्वास्थ्य सेवाएं लगातार प्रभावित हो रही हैं। जिला अस्पताल, सौ शैया मातृ एवं शिशु अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर आदि पर डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। इस समस्या को दूर करने के लिए लगातार विभाग की ओर से शासन को पत्र लिखे जा रहे थे। सीएमओ की मांग पर शासन ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत जिले में 20 नए डॉक्टरों की तैनाती का निर्णय लिया है। इसके लिए विज्ञापन जारी कर नियुक्ति की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं लगातार प्रभावित हो रही थीं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत यहां एक ईएमओ की तैनाती की
सौ शैया मातृ एवं शिशु अस्पताल
सौ शैया मातृ एवं शिशु अस्पताल में 4 डॉक्टरों की नियुक्ति होगी। यहां 2 इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर के साथ ही दो अन्य मेडिकल ऑफिसर तैनात किए जाएंगे।
-- -
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 7 डॉक्टरों की नियुक्ति का निर्णय लिया गया है। सीएचसी गोधना घिरोर पर एक महिला चिकित्सक के साथ ही एक फिजीशियन की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा सीएचसी कुचेला, भेगांव, किशनी, जागीर, बेवर और सलूकनगर बरनाहल पर भी एक-एक फिजीशियन की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
-- -
आयुष्मान आरोग्य मंदिर
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहरी क्षेत्र में आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित किए गए हैं। शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर मैनपुरी पर 4 और भोगांव पर 2 डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी।
अर्बन पीएचसी मैनपुरी
अर्बन पीएचसी मैनपुरी पर आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके। इसके लिए यहां एक मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति का निर्णय लिया गया है।
स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की कमी चल रही थी। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत जिले में 20 नए डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी।
- डॉ. आरसी गुप्ता, सीएमओ