फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   District tops in state in e-district portal services

Agra News: ई-डिस्टि्रक्ट पोर्टल सेवाओं में प्रदेश में जिला अव्वल

Sun, 01 Oct 2023 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 01 Oct 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
District tops in state in e-district portal services
कासगंज। ऑनलाइन प्रमाणपत्रों के सबसे अधिक निस्तारण के साथ जिला प्रदेश में ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से दी जा रही सेवाओं में अव्वल रहा है। जि़लाधिकारी सुधा वर्मा व अपर जिलाधिकारी डाॅ. वैभव शर्मा के नेतृत्व में जिले ने बाजी मारी है। ई-डिस्ट्रिक्ट शासन की प्राथमिकता वाली योजना है। जिसके माध्यम से जनसामान्य को अपने विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्र ऑनलाइन प्राप्त होते हैं। ऑनलाइन प्रमाणपत्रों के समय से जारी करने के लिए शासन में विभिन्न स्तर से लगातार निगरानी एवं समीक्षा की जाती है।
विज्ञापन

ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अंशुल माहेश्वरी ने बताया कि सितंबर माह में जिले में कुल 20,838 आवेदन प्राप्त हुए। 20369 आवेदनों को निस्तारित किया जा चुका है। शेष आवेदन माह के अंतिम दिनों में प्राप्त हुए हैं जो अभी जांच की प्रक्रिया में हैं। ऑनलाइन आवेदनों के निस्तारण में 97.75 फीसद निस्तारण के साथ जिला प्रदेश में लगातार प्रथम स्थान पर बना हुआ है। जिले का प्रथम स्थान आने पर जिलाधिकारी सुधा वर्मा व अपर जिलाधिकारी डाॅ. वैभव शर्मा ने ऑनलाइन निस्तारण के काम में लगे सभी अधिकारियों व कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए लगातार इसी तरह काम करने के लिए प्रेरित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed