{"_id":"6320c3cdd65dad7e105918f7","slug":"district-should-be-declared-drought-hit-mainpuri-news-agr546729982","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: मैनपुरी को सूखाग्रस्त घोषित करने के लिए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने प्रमुख सचिव को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: मैनपुरी को सूखाग्रस्त घोषित करने के लिए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने प्रमुख सचिव को लिखा पत्र
Wed, 14 Sep 2022 04:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 04:34 PM IST
सार
उन्होंने जिले को सूखाग्रस्त घोषित करते हुए किसानों की फसलों में हुए नुकसान का नियमानुसार मुआवजा दिलाने के लिए भी कहा है। हालांकि वर्तमान में शासन के आदेश पर गांव-गांव सूखा का सर्वे लेखपालों द्वारा किया जा रहा है। इन दोनों तहसीलों के साथ ही फिरोजाबाद जिले की सिरसागंज तहसील में भी एक गोशाला बनवाने के लिए उन्होंने मांग की है।
विज्ञापन
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारिश कम होने के चलते मैनपुरी को सूखाग्रस्त घोषित करने के लिए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है। उन्होंने जिले को सूखाग्रस्त घोषित करते हुए किसानों की फसलों में हुए नुकसान का नियमानुसार मुआवजा दिलाने के लिए भी कहा है। हालांकि वर्तमान में शासन द्वारा सूखे को लेकर सर्वे कार्य जिले में चल रहा है।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश को पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि प्रदेश के अधिकांश जनपदों में बारिश कम होने से सूखे जैसे हालात बन गए हैं। मैनपुरी और फिरोजाबाद की दशा से अवगत कराते हुए उन्होंने कहा कि इन दोनों जिलों में भी कम बारिश हुई है। इसके चलते फसलों में किसानों का काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में इन दोनों को जिलों को सूखाग्रस्त घोषित करते हुए किसानों की मदद की जाए।
इसके लिए किसानों को नियमानुसार उनकी फसलों में हुए नुकसान का मुआवजा दिलाया जाए। हालांकि वर्तमान में शासन के आदेश पर गांव-गांव सूखा का सर्वे लेखपालों द्वारा किया जा रहा है। इनकी रिपोर्ट के बाद जिला स्तरीय टीम भी दस प्रतिशत गांवों का निरीक्षण कर सूखे की स्थिति को परखेगी। ये रिपोर्ट 14 सितंबर की शाम तक तैयार हो जाएगी। इसके बाद शासन को भेजी जाएगी।

मैनपुरी और कुरावली में गोशाला बनवाने की मांग
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने मैनपुरी और कुरावली में एक-एक गोशाला बनवाने के लिए भी पशुधन मंत्री को पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि जिले में बेसहारा गोवंशों के चलते फसलों को नुकसान हो रहा है। ऐसे में गोशाला का निर्माण दोनों ही तहसीलों में बहुत जरूरी है। इन दोनों तहसीलों के साथ ही फिरोजाबाद जिले की सिरसागंज तहसील में भी एक गोशाला बनवाने के लिए उन्होंने मांग की है।