फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   District level chess and handball competitions on 12th

Agra News: शतरंज और हैंडबाल की जनपदीय प्रतियोगिताएं 12 को

Mon, 10 Aug 2026 02:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 10 Aug 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
District level chess and handball competitions on 12th
आगरा। उत्तर प्रदेश बोर्ड माध्यमिक विद्यालयों की 70वीं जनपदीय बालक शतरंज प्रतियोगिता और जनपदीय बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता 12 अगस्त को होगी। शतरंज प्रतियोगिता सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जबकि हैंडबाल प्रतियोगिता क्वीन विक्टोरिया कन्या इंटर कॉलेज, हरिपर्वत में सुबह नौ बजे शुरू होगी। दोनों प्रतियोगिताओं में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर व मुहर सहित पात्रता पत्र की सात प्रतियां जमा करनी होंगी। उन्हें ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र, गत वर्ष की अंकतालिका, विद्यालय का यू-डायस कोड, पैन नंबर और आधार कार्ड की छायाप्रति प्रस्तुत करनी होगी। सभी दस्तावेज में जन्मतिथि एक समान होनी अनिवार्य है। शतरंज की अधिक जानकारी के लिए क्रीड़ा प्रभारी दिग्विजय सिंह और हैंडबाल के लिए क्रीड़ा प्रभारी आशा वशिष्ठ से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed