फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   District hospital's ultrasound centre locked, patients upset

Agra News: जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड केंद्र पर ताला, मरीज परेशान

Tue, 28 Oct 2025 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 28 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
District hospital's ultrasound centre locked, patients upset
फोटो 15 जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड केंद्र पर लटकता ताला। संवाद
मैनपुरी। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में पिछले दो महीने से अल्ट्रासाउंड जांच के लिए आने वाले मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हो पा रही है। यहां प्रतिदिन 60 से 70 मरीज जांच के लिए पहुंचते हैं लेकिन ताला पड़ा होने के कारण निराश ही लौट जाते हैं। यहां से लौटने वाली महिला मरीजों को तो सौ शैया में अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिल जाती है लेकिन पुरुष मरीज बाहर से जांच कराने को मजबूर होते हैं।
विज्ञापन

महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन आठ साल पहले लगाई गई थी। कई साल तक मशीन बंद रही। एक साल पहले यहां रेडियोलॉजिस्ट डॉ. संजय कुमार गुप्ता की तैनाती दी गई। करीब 10 महीने तक जिला अस्पताल में अल्ट्रसाउंड हुआ। अगस्त में पूर्व सीएमएस डॉ. मदनलाल के सेवानिवृत्त होने के बाद डॉ. संजय कुमार गुप्ता को सीएमएस की जिम्मेदारी मिल गई। पिछले दो माह से अल्ट्रासाउंड बंद है। यहां आने वाले मरीजों को निराश ही लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच के लिए पहुंचे रवीश कुमार निवासी राजा का बाग ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पेट में दर्द की दिक्कत रहती है डॉक्टर से सलाह ली तो डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड जांच के लिए लिखा। जिला अस्पताल में जब अल्ट्रासाउंड केंद्र पर गया तो वहां ताला लटक रहा था। कचहरी रोड निवासी मनोज कुमार ने बताया कि पेट में पथरी की दिक्कत है। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड की सलाह दी थी। जिला अस्पताल पहुंचा तो वहां अल्ट्रासाउंड जांच कक्ष में ताला लटक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएस की जिम्मेदारी निभाने के कारण अल्ट्रासाउंड का कार्य प्रभावित हो रहा है। फिर भी यदि समय बचता है तो अस्पताल में भर्ती मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया जा रहा है।
डॉ. संजय कुमार गुप्ता, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed