फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   District Election Officer was also made a party

Agra News: जिला निर्वाचन अधिकारी को भी बनाया गया पक्षकार

Thu, 01 Jun 2023 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 01 Jun 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
District Election Officer was also made a party
मैनपुरी।
विज्ञापन

नगर पालिका मैनपुरी और नगर पंचायत बेवर के चेयरमैन पद की दोबारा मतगणना कराने वाली याचिका में जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी को भी पक्षकार बनाया गया है। दोनों याचिका कर्ताओं द्वारा बुधवार को दिए गए आवेदन जिला जज अनिल कुमार ने मंजूर कर लिए हैं। याचिकाओं की अगली सुनवाई के लिए एक अगस्त की तारीख तय की गई है।
नगर पालिका मैनपुरी से चेयरमैन पद की पराजित सपा प्रत्याशी सुमन वर्मा तथा नगर पंचायत बेवर से चेयरमैन पद के पराजित सपा प्रत्याशी अरुण दीक्षित उर्फ अन्नू ने बुधवार को जिला जज के न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। नगर पालिका मैनपुरी की विकासखंड सदर में 13 मई को हुई मतगणना के बाद देर रात सपा प्रत्याशी सुमन वर्मा को हारा हुआ घोषित करके निर्वाचन अधिकारी/ एसडीएम सदर नवोदिता शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी संगीता गुप्ता को जीत का प्रमाणपत्र दिया है। नगर पंचायत बेवर की नेशनल महाविद्यालय भोगांव में हुई मतगणना के बाद चेयरमैन पद के सपा प्रत्याशी अरुण दीक्षित उर्फ अन्नू को हारा हुआ घोषित करके निर्वाचन अधिकारी/ समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार ने भाजपा प्रत्याशी सरितकांत भाटिया को जीत का प्रमाणपत्र दिया है।
विज्ञापन

--------------
मतदान के बाद मतगणना में की थी धांधली
मैनपुरी। नगर पालिका चेयरमैन पद की सपा प्रत्याशी सुमन वर्मा ने याचिका में आरोप लगाया कि भाजपा प्रत्याशी के पति के दबाव में प्रशासन ने भी मतदान के बाद मतगणना में भी धांधली की। निर्वाचन अधिकारी ने उनको जबरन हराकर भाजपा प्रत्याशी संगीता गुप्ता को जीत का प्रमाणपत्र दे दिया। उन्होंने दोबारा मतगणना कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमन वर्मा ने अपने अधिवक्ता गंगाराम यादव के माध्यम से दायर की गई याचिका में कहा कि चेयरमैन पद पर आराधना गुप्ता कांग्रेस, रेखा पांडेय बसपा के अलावा ऊषादेवी, नेहा गुप्ता, रेखा चौहान, सुनीता गुप्ता, संतोषी मिश्रा निर्दलीय प्रत्याशी थे। चार मई को मतदान के दिन वार्ड संख्या छह, 13, 16, 21, 23, 25 के कई बूथों पर फर्जी मतदान अधिकारियों की मिलीभगत से हुआ। पुलिस अधिकारी मूकदर्शक बने रहे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed