फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   district committee seek report of fake teachers in firozabad

आचार संहिता हटने के बाद अब फर्जी शिक्षकों पर लटकी कार्रवाई की तलवार

Fri, 24 May 2019 03:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 May 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
district committee seek report of fake teachers in firozabad
प्रतीकात्मक तस्वीर
फिरोजाबाद जिले में आचार संहिता हटने के बाद फर्जी शिक्षकों की मुश्किल बढ़ने वाली है। जांच कर रही जिला कमेटी ने 28 मई को संदिग्ध सूची में आए शिक्षकों को प्रस्तुत होने के लिए कहा है। साथ ही डायट प्राचार्य को भर्ती के दौरान प्रयोग की गई मेरिट की मदर लिस्ट के साथ उपस्थित रहने को कहा है। कई डिग्री कॉलेज के प्राचार्य भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


पहले सुनवाई 27 मई को रखी गई थी। इसके लिए नोटिस भी जारी कर दिया था। मगर अब जिला कमेटी ने संदिग्ध शिक्षकों की सुनवाई 28 मई को निर्धारित कर दी है। इसमें संदिग्ध शिक्षकों के साथ ही उन कालेजों के प्राचार्यों को बुलाया है, जो संदिग्ध शिक्षकों का कालेज से सत्यापन नहीं कर रहे हैं। 
विज्ञापन


उनसे पूछा जाएगा कि किस कारण कालेज से सत्यापन नहीं किया जा रहा है। वहीं, डायट प्राचार्य से भी शिक्षक भर्ती के दौरान मेरिट की मदर सूची मांगी है। क्योंकि कई शिक्षक मूल अंकतालिकाओं में हेरफेर करके भर्ती हो गए थे। बीएसए अरविंद पाठक ने बताया कि अब जिला कमेटी 28 मई को सुनवाई करेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


डायट से लेकर बीएसए कार्यालय तक पूर्व में फर्जी शिक्षकों का कोकस रहा है। इसमें अयोग्य शिक्षकों को भी फर्जी अंकतालिका के सहारे नियुक्ति दिला दी थी। विभागीय लोगों के मुताबिक वह फर्जी पत्रावलियां छुपाने के लिए आज भी वेतन का कुछ हिस्सा महीनेदारी के रूप में पहुंचाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed