फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Distributors asked for Chauth of Rs 50 lakh from SLMG Beverages Company officials

UP: डिस्ट्रीब्यूटरों ने मांगी 50 लाख की चौथ, एसएलएमजी बेवरेजेस कंपनी के अधिकरियों के छूटे पसीने; FIR दर्ज

Sat, 01 Mar 2025 09:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 01 Mar 2025 09:56 AM IST
सार

 लधानी ग्रुप की एसएलएमजी बेवरेजेस कंपनी के अधिकारियों से डिस्ट्रीब्यूटरों ने 50 लाख की चौथ मांगी। इस मामले की शिकायत के बाद थाना हरीपर्वत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Distributors asked for Chauth of Rs 50 lakh from SLMG Beverages Company officials
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में लधानी ग्रुप की एसएलएमजी बेवरेजेस कंपनी के प्रतिनिधि ने हरीपर्वत क्षेत्र के दो डिस्ट्रीब्यूटरों पर दूसरी कंपनी का माल बेचने और 50 लाख रुपये की चौथ मांगने की पुलिस में शिकायत की थी। डीसीपी सिटी के आदेश पर थाना हरीपर्वत में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


कंपनी के विधि प्रबंधक देवेश कपूर ने मुकदमा दर्ज कराकर आरोप लगाया कि 19 अप्रैल 2019 को उन्होंने न्यू शाहगंज काॅलोनी स्थित असुनाइट ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड को कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर बनाया था। उसके निदेशक अभिनंदन शर्मा और शमीम खान कंपनी से कोका कोला कंपनी के विभिन्न उत्पाद लेते थे।
विज्ञापन


सितंबर 2022 से आरोपियों ने उत्पाद खरीदना बंद कर दिया। जब कंपनी के अधिकारी उनके गोदाम पर पहुंचे तो देखा आरोपी दूसरी कंपनी का माल बेच रहे थे। विरोध पर उनसे गाली गलौज देकर भगा दिया। अब आरोपी कंपनी के अधिकरियों को धमकी देकर 50 लाख रुपये की चौथ मांग रहे हैं। हरीपर्वत पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed