फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Distribution of land records stalled due to slow server; farmers stood in queues for hours.

Agra News: सर्वर सुस्त रफ्तार से थमा खतौनी वितरण, घंटों कतार में खड़े रहे किसान

Tue, 14 Jul 2026 02:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 14 Jul 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Distribution of land records stalled due to slow server; farmers stood in queues for hours.
फोटो 3 खेरागढ़ तहसील परिसर में खतौनी मिलने वाली खिड़की पर लगी भीड़ - फोटो : Archive
खेरागढ़। तहसील परिसर में सोमवार को सर्वर की धीमी गति के कारण किसानों को खतौनी प्राप्त करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही खतौनी काउंटर पर किसानों की लंबी कतार लग गई। सर्वर धीमा होने के कारण ऑनलाइन खतौनियां समय पर डाउनलोड नहीं हो सकीं।
विज्ञापन


तहसील में संचालित खतौनी काउंटर से प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक करीब चार सौ खतौनी उपलब्ध कराई जाती है। सोमवार को भूलेख साइट की रफ्तार बेहद धीमी रहने से कर्मचारी भी परेशान रहे। खतौनी लेने पहुंचे किसान रामवीर ने बताया कि वह सुबह करीब 10 बजे काउंटर पर पहुंच गए थे, लेकिन 11 बजे तक भी उनकी खतौनी नहीं मिल सकी। वहीं किसान मनोज ने बताया कि करीब एक घंटे तक इंतजार करने के बाद भी खतौनी नहीं मिली, जिसके चलते उन्हें बिना खतौनी लिए ही वापस लौटना पड़ा। वहीं कर्मचारियों ने बताया बीते चार दिन से सर्वर धीमी गति से चल रहा है। सोमवार को करीब 12 बजे से स्थिति में सुधार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed