{"_id":"659c2a4590773ee4b1024716","slug":"distributed-intact-diwali-will-be-celebrated-on-22nd-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-10519-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अक्षत वितरित किए, 22 को मनेंगी दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अक्षत वितरित किए, 22 को मनेंगी दिवाली
Mon, 08 Jan 2024 10:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 08 Jan 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
अक्षत वितरित किए, 22 को मनेंगी दिवाली
- जिले भर में अलग-अलग स्थानों पर पहुंचे हिंदूवादी संगठनों पदाधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी/कुसमरा/घिरोर। श्री राम जानकी सेवा समिति की बैठक करहल रोड स्थित श्री पवनसुत मंदिर में हुई। 22 जनवरी के धार्मिक कार्यक्रम पर चर्चा हुई।
समिति के अध्यक्ष हर्ष गुप्ता ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में संस्था द्वारा नगर में धार्मिक कार्यक्रम और प्रसाद वितरण किया जाएगा। मनोज राठौर, सर्वेश गुप्ता, अनुज गुप्ता रिंकू, राकेश खुराना, संजयकांत जैन, सियाराम यादव, जनार्दन गुप्ता, श्याम प्रधान, नारायण गुप्ता मौजूद रहे।
कुसमरा में पूजित अक्षत नगर के विभिन्न वार्डों में विहिप व आरएसएस के पदाधिकारियों द्वारा प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण लेकर टालियां घर-घर पहुंच रही हैं। पूजित अक्षत, श्रीराम मंदिर का चित्र एवं निमंत्रण पत्रक वितरण किए गए। आरएसएस के नगर कार्यवाह विकास मिश्रा, विहिप नगर अध्यक्ष बिजेंद्र शुक्ला, निखिल पांडेय, प्रदीप तिवारी, चेयरमैन प्रतिनिधि विनय सिसौदिया, नवीन पांडेय, शुभम दुबे, अमन कश्यप, शिवम पांडेय, गोविंद शुक्ला, गुंजन कुशवाह, अमन गुप्ता मौजूद रहे।
घिरोर की महावीर बस्ती के गली मोहल्लों में विभाग प्रचारक प्रमोद कुमार की मौजूदगी में स्वयंसेवकों के द्वारा अक्षत वितरित किए गए। 22 जनवरी को पूजा कर रात को दीपोत्सव मनाने की अपील की। जिला कार्यवाह सचिंद्र सिंह, अनुजेश प्रताप सिंह, चेयरमैन यतेंद्र कुमार जैन, अनूप जैन, मोहन चौहान, सुभाष शर्मा, गंगाप्रसाद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
घर-घर जाकर जन जागरण किया
किशनी/बिछवां। किशनी के नैगवां की दिव्या, माधवी, अमित, नागेश सिंह ने नगला श्याम पहुंचकर पूजित अक्षत, चित्र व पत्रक वितरित किए। चितायन कटरा में खंड संघ चालक धीरेंद्र सिंह, अनुज दुबे, नंदू चौहान, दीपू, सत्यपाल, आशीष वैस, गोपाल चौहान ने घर- घर जाकर जन जागरण किया। देवीगंज में दिनेश भदौरिया ने अक्षत वितरित किए। बिछवां के गांव औरंघ में अक्षत वितरण का कार्यक्रम हुआ। प्रत्येक घर के दरवाजे पर जाकर अक्षत वितरण व निमंत्रण पत्र वितरण करके 22 जनवरी को घर पर ही रहकर दिवाली से भी बड़ा उत्सव मनाने के लिए आव्हान किया गया। पप्पू चौहान, आदित्य सिंह, सोनू सिंह मौजूद रहे। संवाद