फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dissolution of all units of Pre-Secondary Teachers Association

पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की सभी इकाइयां भंग

Sun, 26 Dec 2021 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Dissolution of all units of Pre-Secondary Teachers Association
मैनपुरी। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने जनपद की सभी इकाइयों को भंग कर दिया है। नई इकाइयों के गठन तक डॉ. अरविंद यादव को जिला संयोजक और अजय कुमार झा को जिला सह संयोजक नियुक्ति किया गया है।
विज्ञापन

ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने बीएसए और अन्य अधिकारियों को भेजे पत्र में बताया है कि उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ की जनपदीय शाखा मैनपुरी के उदासीन रहने और शिक्षक हित में कार्य न करने के कारण पूर्व गठित कार्य कारिणी को भंग कर दिया गया है।
विज्ञापन

अधिकारियों को भेजे पत्र में उन्होंने कहा है कि संवैधानिक रूप से जिला कार्यकारिणी के गठन तक डॉ. अरविंद यादव सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय दरवाह, घिरोर को जिला संयोजक और अजय कुमार झा सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय तालिबपुर घिरोर को सह संयोजक घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अरविंद यादव ने बताया कि संघ ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वह हर संभव खरा उतरने का प्रयास करेंगे। दूसरी तरफ पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद पांडेय ने इस पत्र को फर्जी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed