फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dispute with wife over mobile then hit the high tension line

Agra News: पत्नी से मोबाइल को लेकर हुआ विवाद तो हाईटेंशन लाइन पर चढ़ा

Wed, 26 Jul 2023 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 26 Jul 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Dispute with wife over mobile then hit the high tension line
किशनी। गांव गंगू में बुधवार की सुबह एक युवक का पत्नी से मोबाइल रखने को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्से में युवक घर से बाहर निकल गया और हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ कर बैठ गया। जानकारी होने के बाद वहां ग्रामीण एकत्र हो गए। मान मनौव्वल कर उसे नीचे उतारने के प्रयास किए। करीब एक घंटा बाद एसडीएम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंंचे तब युवक नीचे उतरा। ग्राम सभा बसैत के गांव नगला गंगू निवासी मनोज शाक्य का बुधवार की सुबह करीब 10 बजे पत्नी से मोबाइल रखने को लेकर विवाद हो गया। मनोज कह रहा था कि वह मोबाइल अपने पास रखेगा। लेकिन पत्नी अपने पास रखने की जिद किए थी। काफी देर तक दोनों के बीच झगड़ा हुआ। आखिर में मनोज गुस्से में बाहर निकल गया और जान देने की बात कही। वह गांव के पास से होकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ कर बैठ गया। युवक के हाईटेंशन लाइन पर चढ़ने की जानकारी होते ही ग्रामीण एकत्र हो गए। सभी लोग उस से नीचे उतरने की बात कह रहे थे। लेकिन मनोज किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। करीब एक घंटा तक वह टावर पर बैठा रहा। जानकारी पर एसडीएम आरएन वर्मा, प्रभारी निरीक्षक अपराध गीतम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों को आता देख मनोज नीचे उतर आया। अधिकारियों ने युवक से टावर पर चढ़ने के बारे मे जानकारी ली। तब उसने पत्नी के साथ हुए झगड़े के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed