फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dispute with father regarding the property after father and uncle together beat young man

संपत्ति का विवाद: बेटे से हुई तू तू मैं मैं..., फिर पिता और चाचा ने यूं सिखाया सबक

Sat, 29 Apr 2023 07:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 29 Apr 2023 07:13 AM IST
सार

पिता से संपत्ति को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद पिता और चाचा ने मिलकर उसकी पिटाई की। इतना ही नहीं उस पर गोली भी चला दी। 

विज्ञापन
dispute with father regarding the property after father and uncle together beat young man
बाइक सवार से मारपीट - फोटो : social media

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना जसराना के गांव नगला किन्नर में बृहस्पतिवार की शाम जमीन के बंटवारे को लेकर पिता और पुत्र में विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान पिता ने अपने भाई के साथ मिलकर पुत्र की पिटाई कर दी। घायलावस्था में कोतवाली पहुंचे युवक ने गोली मारने का आरोप लगाया। पुलिस ने घायल का डाक्टरी परीक्षण कराया है।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

थाना जसराना के गांव नगला किन्नर निवासी राहुल घायलावस्था में कोतवाली पहुंचा। कोतवाली पहुंचे राहुल ने बताया कि उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली है। वह अपनी ननिहाल में रहता है। बृहस्पतिवार की शाम वह नगला किन्नर पहुंचा तो उसके पिता रामधार ने अपने भाई एवं भतीजों के साथ मिलकर उसकी पिटाई लगा दी है। युवक ने गोली मारकर घायल करने का भी आरोप लगाया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अगले जनम मोहे बिटिया न कीजो: एटा में एक हफ्ते में लड़की का दो बार अपहरण, दोनों बार किया गया सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में कराया गया भर्ती 

पुलिस ने घायलावस्था में युवक को उपचार के लिए सीएचसी भेजा जहां से उसे रेफर कर दिया। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने कहा राहुल के पिता ने दो शादियां की है। वह अपने पिता पर जमीन को नाम करने का दवाब बना रहा था, इसी को लेकर विवाद हुआ है। फायरिंग की बात झूठी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed