फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dispute over demolition of houses on land designated for a garbage dump intensifies

Agra News: कूड़ाघर की जमीन पर मकान तोड़ने का विवाद गहराया

Tue, 20 Oct 2026 02:28 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Dispute over demolition of houses on land designated for a garbage dump intensifies
आगरा। वार्ड रतनपुरा के गरीब नगर में कूड़ाघर की जमीन पर बने पांच मकानों को तोड़ने का विवाद गहराता जा रहा है। शुक्रवार को क्षेत्रीय लोगों ने बिना नोटिस मकान गिराने के विरोध में नगर आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन भी किया था। लोगों का दावा है कि वे 50 साल से वहां रह रहे हैं पर क्षेत्रीय पार्षद रजनी देवी ने इन दावों को खारिज किया है।
विज्ञापन

पार्षद के अनुसार, ये मकान 50 साल पुराने नहीं, बल्कि तीन महीने पहले अवैध रूप से सरकारी जमीन पर बने हैं। निगम के दल ने 4 जुलाई को निर्माण रुकवाया था। इसे अवैध घोषित करते हुए लाल निशान लगाए थे पर लोगों ने कार्य जारी रखा। इस जमीन पर सामुदायिक केंद्र बनाने का प्रस्ताव दिया गया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों शकील और रहमत का कहना है कि इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बिना पूर्व नोटिस और समय दिए बेदखल किया गया। पार्षद का तर्क यह भी है कि सरकारी जमीन पर अवैध मकानों को कानूनी रूप से हटाना तय था। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी पक्षों से बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed