{"_id":"5f5db7b28ebc3eed065c1312","slug":"dispute-in-husband-wife-marriage-on-janta-curfew","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः जनता कर्फ्यू के बाद निकाह, पांच महीने बाद ही तकरार, पत्नी साथ रहने को नहीं तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः जनता कर्फ्यू के बाद निकाह, पांच महीने बाद ही तकरार, पत्नी साथ रहने को नहीं तैयार
Sun, 13 Sep 2020 11:42 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:42 AM IST
सार
परिजनों का कहना था कि अभी शादी को पांच महीने ही हुए हैं। इसलिए कई बार दोनों को समझाया। इसके लिए परिवार के लोगों ने पंचायत भी की, लेकिन हर बार विवाद नहीं करने की कहकर बात बनती, लेकिन कुछ दिन बाद फिर से दोनों एक दूसरे से झगड़ने लगते। अब तक सात बार पंचायत हो चुकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनता कर्फ्यू के दूसरे दिन निकाह करने वाले पति-पत्नी अब साथ रहने को तैयार नहीं हैं। घर में झगड़े के बाद पत्नी थाने पहुंच गई। उसने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। पुलिस ने दोनों को कुछ दिन अलग रहकर समझने को वक्त दिया है। इसके बाद भी नहीं मानते हैं तो परिवार परामर्श केंद्र में भेजे जाएंगे।
शाहगंज निवासी समीर का निकाह 23 मार्च को आवास विकास कॉलोनी निवासी शमा से हुआ था। शमा ने शुक्रवार रात को थाना जगदीशपुरा में शिकायत की। उसका आरोप था कि पति ई रिक्शा चालक है। शराब पीने का आदी है। उसके साथ आए दिन मारपीट करता है। मानसिक उत्पीड़न करता है।
ये भी पढ़ें-
अपहरण के बाद हत्याः मुख्यमंत्री ने दिया उपदेश के हत्यारोपियों पर एनएसए लगाने का आदेश
विज्ञापन
शमा के परिजनों का कहना था कि अभी शादी को पांच महीने ही हुए हैं। इसलिए कई बार दोनों को समझाया। इसके लिए परिवार के लोगों ने पंचायत भी की, लेकिन हर बार विवाद नहीं करने की कहकर बात बनती, लेकिन कुछ दिन बाद फिर से दोनों एक दूसरे से झगड़ने लगते। अब तक सात बार पंचायत हो चुकी है।

शमा की शिकायत पर पुलिस ने समीर को थाने पर बुलाकर पूछताछ की। समीर ने पत्नी पर एक के बाद एक कई आरोप लगा दिए। उसका कहना था कि पत्नी आए दिन कोई न कोई मांग करती है।
जब वह मांग पूरी कर देता है तो सब कुछ ठीक ठाक चलता है, मांग पूरी नहीं होने पर वह अलग होना चाहती है। पुलिस और परिजनों ने काफी देर तक दोनों को समझाया, लेकिन वह नहीं माने। उन्होंने सहमति से एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया।
थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह ने बताया कि दोनों को अलग रहने के लिए बोला गया है। उनसे यह भी कहा गया है कि अगर, कोई दिक्कत है तो उसे आपस में बैठकर दूर कर लें। अगर, दोनों फिर भी साथ रहने को तैयार नहीं होते हैं तो परिवार परामर्श केंद्र में भेजेंगे।