{"_id":"5f5d9c978ebc3e506e0c35b7","slug":"police-arrestes-two-murder-accused-in-case-of-kidnad-and-killing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपहरण के बाद हत्याः मुख्यमंत्री ने दिया उपदेश के हत्यारोपियों पर एनएसए लगाने का आदेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अपहरण के बाद हत्याः मुख्यमंत्री ने दिया उपदेश के हत्यारोपियों पर एनएसए लगाने का आदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 13 Sep 2020 02:43 PM IST
सार
अरमान का एक घर शाहगंज क्षेत्र में है। दस दिन पहले उससे कहा कि अपहरण करके उसके घर ले जाएंगे। उन्हें उम्मीद थी कि अपहरण
के बाद दस लाख रुपये मिल जाएंगे। उपदेश दोपहर एक बजे घर से निकला। इस पर उसे टॉफी दिलाने के बहाने वाहिद अपने साथ
बुलाकर ले गया। वाहिद उसके हाथ पैर बांधने के लिए जूते के फीते लेकर आया था।
विज्ञापन
1 of 7
मृतक उपदेश का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा में एत्मादपुर के धौर्रा गांव में नौ वर्षीय उपदेश की हत्या के दो और आरोपी अयूब और अरमान को रविवार सुबह पुलिस ने बरहन रोड से गिरफ्तार कर लिया। धौर्रा निवासी रघुनाथ सिंह यादव के बेटे उपदेश उर्फ भुल्ला की मंगलवार को हत्या कर दी गई थी। गुरुवार सुबह उसका शव घर के पास ही बाड़े में भूसे के ढेर में मिला था। पुलिस ने शनिवार सुबह गांव के वाहिद को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया था। उसने फिरौती वसूलने को उपदेश का अपहरण किया था। बालक के शोर मचाने पर हत्या कर दी थी।
2 of 7
अरमान, अय्यूब बाएं से दाएं क्रमशः
- फोटो : अमर उजाला
पहले दिन तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक सलीम खान ने आरोपियों को मामूली पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश था। एसएसपी बबलू कुमार ने निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया था। वाहिद के साथी अरमान और अयूब थे। रविवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि अरमान और अयूब बाइक से जा रहे हैं। एत्मादपुर बरहन रोड पर दो अलग अलग स्थानों पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों ने जुर्म कुबूल लिया है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि दोनों को रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। उनसे पूछताछ में कई जानकारियां मिली हैं।
3 of 7
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
मासूम उपदेश की अपहरण के बाद हत्या की घटना में सीएम योगी ने आदेश दिए हैं कि आरोपियों वाहिद और अरमान के खिलाफ एनएसए लगाया जाए। पुलिस घटना की तह तक जाए। हर अपराधी के खिलाफ तगड़ी कार्रवाई हो, आरोपियों को बचाने के आरोपी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सलीम को तत्काल निलंबित कर उसकी भूमिका की गहन जांच करने के भी निर्देश योगी आदित्यनाथ ने दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
गांव धौर्रा निवासी आरोपी वाहिद ने तीन महीने पहले ही उपदेश के अपहरण की योजना बनाई थी। इसके लिए अपने चचेरे भाई अयूब को शामिल किया। मगर, तब अपहरण करने में सफल नहीं हो सका। दस दिन पहले दूर के रिश्तेदार अरमान से बात की थी। तीनों ने अपहरण किया। मगर, उपदेश के शोर मचाने पर हत्या कर दी।
विज्ञापन
5 of 7
बबलू कुमार, एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि आरोपी वाहिद ने पूछताछ में बताया कि वह ट्रक चलाता है। लॉकडाउन में काम नहीं मिला था। पत्नी बीमार थी। इलाज में जमा पूंजी खर्च हो गई। इससे कर्ज हो गया था। इसलिए रुपयों की जरूरत थी। तीन महीने पहले अयूब से बात की थी। रघुनाथ सिंह के घर में वाहिद का आना-जाना था। दोनों ने उपदेश के अपहरण की योजना बनाई। मगर, तब सफल नहीं हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।