फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dispute For Stand Vehicle At Plot Stone Throwing Crime News

आगराः 50 गज प्लॉट पर वाहन खड़े करने पर बवाल, लाठी-डंडे और पथराव

Sat, 07 Nov 2020 12:21 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 07 Nov 2020 12:21 AM IST
सार

हरि गोपाल ने पुलिस को बताया कि वह दरवाजे पर खड़े होकर बेटे अनिल से बात कर रहे थे। तभी घर के सामने पड़े प्लॉट पर गांव के रघुवर दयाल गुट के लोग अपने वाहन खड़े करने लगे। यह देखकर हरि गोपाल ने विरोध किया। इस पर विवाद हो गया।

विज्ञापन
Dispute For Stand Vehicle At Plot Stone Throwing Crime News
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में थाना जगदीशपुरा के गांव सदरवन में शुक्रवार दोपहर को 50 गज के प्लॉट पर वाहन खड़े करने को लेकर हुए विवाद के बाद दो गुटों में संघर्ष हो गया। उनमें लाठी-डंडे चलने लगे। पथराव भी किया गया। इसमें 19 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


घटना दोपहर तकरीबन तीन बजे की है। गांव सदरवन में 50 गज का एक प्लॉट है। इस पर गांव के ही रहने वाले हरिगोपाल और रघुवर दयाल गुट अपना-अपना दावा करते हैं। हरि गोपाल ने पुलिस को बताया कि वह दरवाजे पर खड़े होकर बेटे अनिल से बात कर रहे थे। तभी घर के सामने पड़े प्लॉट पर गांव के रघुवर दयाल गुट के लोग अपने वाहन खड़े करने लगे। यह देखकर हरि गोपाल ने विरोध किया। इस पर विवाद हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दुस्साहसः घर में घुसकर ननद और भाभी से किया दुष्कर्म, आरोपी हुए फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह ने बताया कि रघुवर दयाल के परिवार के नरेश, जसपाल, दिनेश समेत 50-60 लोग आ गए। वहीं हरि गोपाल गुट के लोग भी पहुंच गए। लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। इस दौरान पथराव भी किया। बवाल से गांव में अफरातफरी मच गई।

सूचना पर थाने की फोर्स पहुंच गई। हमले में 19 लोग घायल हुए थे। पुलिस ने सभी को मेडिकल के लिए भेजा।  आरोपियों के खिलाफ एसआई ऋषिपाल की ओर से मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। दोनों के बीच एक प्लाट का विवाद चल रहा है। दोनों प्लाट पर अपना दावा करते हैं। इस पर वाहन खड़ा करने पर विवाद हुआ। आरोपियों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

यह हुए घायल 
एक गुट के रामअवतार, कमलकांत शर्मा, देवेंद्र शर्मा, राजू, अनिल शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, रेवती रमण शर्मा, विवेक शर्मा, पुष्पा शर्मा, कुसुम शर्मा, राजकुमारी, ज्योति, हरिगोपाल शर्मा, गोपाल शर्मा, निरंजन हैं। वहीं दूसरे गुट के सुधीर पाठक, अभिषेक पाठक, हरिकिशन, कलुआ पाठक घायल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed