फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dispute broke out over the removal of the vehicle a gun was pointed at the driver report filed

Agra: दबंगई का ऐसा दृश्य...गाड़ी हटाने को लेकर हुआ विवाद, चालक पर तान दी बंदूक; दर्ज हुई रिपोर्ट

Mon, 16 Sep 2024 09:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Sep 2024 09:36 AM IST
सार

आगरा की आवास विकास कॉलोनी में दबंगई का ऐसा दृश्य दिखाई दिया, कि लोगों के पसीने छूट गए। गाड़ी हटाने के विवाद में चालक पर बंदूक तान दी। इस घटना का वीडियो किसी ने बना लिया, जो वायरल हो रहा है। 
 

विज्ञापन
dispute broke out over the removal of the vehicle a gun was pointed at the driver report filed
तान दी बंदूक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में आवास विकास के सेक्टर-12 में गाड़ी हटाने के विवाद में कोरियर कंपनी के चालक पर गृहस्वामी ने बंदूक तान दी। जान से मारने की धमकी दी। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मैनपुरी निवासी शिवाजी ने पुलिस को बताया कि वह 13 सितंबर को सेक्टर-12 स्थित कोरियर कंपनी के ऑफिस पर कोरियर का सामान देने आए थे। उन्होंने अपनी गाड़ी को खड़ा कर दिया था। आरोप है कि तभी राजकुमार उर्फ अन्ना भाई और उनका चालक वसीम अहमद आ गए। उन्होंने गाड़ी हटाने को लेकर विवाद शुरू कर दिया। विरोध पर पिटाई कर दी। राजकुमार अपने घर से बंदूक निकाल लाया। मारने की धमकी दी।
विज्ञापन



 

वह किसी तरह भागकर अपनी जान बचा पाए। उनका साथी मोनू भी डर गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें आरोपी चालक को धमकी देते नजर आ रहे हैं। एक व्यक्ति के हाथ में बंदूक दिख रही है। वह पीड़ित के सीने पर लगाकर भागने की कह रहा है।

 
विज्ञापन

मामले में एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई। वीडियो बाद में उपलब्ध कराया। धाराओं की वृदि्ध की जाएगी। आरोपी घर से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपी के बंदूक के लाइसेंस की जानकारी ली जा रही है। इसको निरस्त कराने के लिए रिपोर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed