फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dispute between two couples ends, now they will live together

Agra News: दो जोड़ों के विवाद हुए खत्म, अब साथ साथ रहेंगे

Sun, 09 Apr 2023 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 09 Apr 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Dispute between two couples ends, now they will live together
कासगंज। परिवार परामर्श केंद्र ने रविवार को दो दंपत्तियों के बीच चल रहे झगड़े और विवाद को काउसंलिंग करके निपटारा किया। अब दोनों ही दंपत्ति साथ साथ रहेंगे। दंपत्तियों ने परिवार परामर्श केंद्र के काउसंलरों को भरोसा दिया कि वे आगे का जीवन प्यार साथ जीएंगे।
विज्ञापन

परिवार परामर्श केंद्र की निरीक्षक नीतू ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवार परामर्श केंद्र में दो दंपत्तियों के बीच समझौता कराया है। दोनों ही परिवार छोटी छोटी गलतफेमियों के कारण बिखर गए थे। दंपत्तियों को परिवार परामर्श केंद्र पर बुलाया गया। परिवार के महत्व को समझाया। परामर्श केंद्र के सदस्यों ने उनकी काउंसलिंग की। कई बार समझाने के बाद सकारात्मक परिणाम सामने आए। रविवार को सहावर कस्बे के सीमा और शाहरूख एवं थाना सिढ़पुरा के भुजपुरा की दीक्षा और वीरेश के बीच समझौता कराया गया। दोनों ही अपने मन मुटाव भुलाकर साथ साथ रहने को तैयार हो गए और खुशी खुशी अपने घर गए। इस दौरान काउंसलर देवेंद्र तिवारी, डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. लायक अली, डॉ. फारुख अहमद, सोनी यादव, अशोक गौड़ ने परामर्श कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed