फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dispute between people of two communities over burial of dead body

Agra News: शव दफनाने के लिए दो समुदाय के लोगों में हुआ विवाद

Wed, 31 Jul 2024 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 31 Jul 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Dispute between people of two communities over burial of dead body
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मनौटा में शव दफनाने के लिए बुधवार को दो समुदाय के बीच विवाद हो गया। लगभग दो-तीन घंटे तक शव को दफनाने नहीं दिया गया। जानकारी मिलने पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद ही शव को दफनाया जा सका। बुधवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के गांव मनोटा में 45 वर्षीय शाकिर अली की सामान्य मौत हो गई। परिजन शाकिर का शव दफनाने के लिए कब्रिस्तान पहुंचे। आरोप है कि हिंदू समुदाय के कुछ लोगों ने कब्र के लिए खोदी जा रही जमीन को विवादित बताया और खुदाई का काम रुकवा दिया। इससे दोनों समुदाय के लोगों में विवाद शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया। एसडीएम संजीव कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विवाद खत्म करने के लिए जमीन की नाप-तोल कराई। इसके बाद कब्र खोद कर मृतक का शव दफनाया गया। मां की मौत का सदमा सहन न कर सका मृतक पुत्र मृतक शाकिर अली की मां मुन्नी बेगम का देहांत अभी 11 दिन पूर्व हुआ था। मां का शव दफनाने के समय भी विवाद हो गया था। उस समय भी बमुश्किल ही शव को दफनाया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि मां की मौत के बाद से ही शाकिर परेशान रहता था। मां की मौत के मात्र 11 दिन बाद ही अब शाकिर अली की भी मौत होने से गांव में चर्चा हो रही है। एसडीएम संजीव कुमार का कहना है कि कोई विवाद नहीं हुआ। सिर्फ शव दफनाने को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में कहासुनी कर रहे थे। जमीन की नाप-तोल करवाकर शव को दफना दिया गया है। वहां शांति व्यवस्था बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed