फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dispute between husband and wife over not making daughter do school homework case reached police station

UP: बेटी को स्कूल का होमवर्क नहीं कराने पर तकरार, पति और पत्नी में हुआ इस कदर विवाद...थाने पहुंचा मामला

Mon, 16 Sep 2024 09:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Sep 2024 09:17 AM IST
सार

बेटी का स्कूल का होमवर्क नहीं कराने पर पति और पत्नी के बीच तकरार हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि मामला थाने तक जा पहुंचा। पति और पत्नी के बीच परिवार परार्श केन्द्र में समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं बनी। 
 

विज्ञापन
Dispute between husband and wife over not making daughter do school homework case reached police station
पति-पत्नी में विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेटी को स्कूल का होमवर्क नहीं कराने पर दंपती में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि मामला पुलिस तक पहुंच गया। परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। दंपती को अगली तारीख दी गई है।
विज्ञापन


जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के युवक की शादी 10 साल पहले सिकंदरा थाना क्षेत्र की युवती के साथ हुई थी। दोनों शिक्षा विभाग में तैनात हैं। 9 साल की बेटी है। शाम को दोनों के घर वापस आने पर बेटी स्कूल का होमवर्क कराने के लिए बाेलती है। मां कहती है, कि पिता से करवा लो, पिता कहते हैैं कि मां से कराया करो।
विज्ञापन


दोनों की बहस से बेटी स्कूल का होमवर्क नहीं कर पाती। अब रिजल्ट में कम नंबर आने पर दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे। पति ने पत्नी को डांट लगा दी। बात बढ़ और पत्नी ने पुलिस से पति की शिकायत कर दी। रविवार को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर ने दानों पक्षों को बुलाया था। समझाने का प्रयास किया लेकिन जिद पर अड़े रहने और आरोप-प्रत्यारोप लगाने से बात नहीं बन सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed