फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dispute between Dashrath's Swaroop and the construction contractor, both filed a complaint

Agra News: दशरथ के स्वरूप और निर्माण ठेकेदार में विवाद, दोनों ने दी तहरीर

Tue, 30 Sep 2025 02:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Dispute between Dashrath's Swaroop and the construction contractor, both filed a complaint
आगरा। जनकपुरी महोत्सव में दशरथ बने कारोबारी अजय अग्रवाल और उनके पड़ोस की कोठी में कार्य कर रहे निर्माण ठेकेदार में सोमवार को विवाद हो गया। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने ठेकेदार की तहरीर पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, अजय अग्रवाल की तहरीर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि लायर्स काॅलोनी निवासी अशोक अग्रवाल के घर में निर्माण कार्य चल रहा है। ठेकेदार संजय कुमार हथौड़े (हैमर) से काम कर रहे थे। उनके साथ अन्य मजदूर थे। उन्होंने दी तहरीर में आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले अजय अग्रवाल आए। उसे सीढ़ी से खींच लिया जिससे चोट लग गई। वह संभल पाता उससे पहले सिर में ईंट मार दी। इससे आंख के पास चोट लग गई। साथी मजदूर अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

साजिश के तहत कराई शिकायत
उधर, अजय अग्रवाल ने बताया कि दशरथ बनने के बाद उनके खिलाफ साजिश की जा रही है। पहले उन्हें जनकपुरी के मंच पर नहीं बैठने दिया गया। कई तरह के आरोप लगाए गए। वह लंदन चले गए थे। चार दिन रुकने के बाद आए। वह रविवार को रात ढाई बजे नोएडा से आगरा आए थे। अपने घर में सो रहे थे। सोमवार सुबह पड़ोसी के घर में हैमर से कार्य किया जा रहा था। आवाज होने पर वो जाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेशानी होने पर चाैकीदार को भेजकर हैमर बंद करने के लिए कहा। मगर कोई नहीं माना। इस पर वो खुद चले गए। ठेकेदार से बात की। तब वो उतरते समय सीढि़यों से गिर गया था। इस पर मजदूर जुट गए। उन्होंने 112 नंबर पर काॅल कर दिया। बाद में दयालबाग चाैकी पर तहरीर देकर आए हैं। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। उनके खिलाफ साजिश के तहत पुलिस से शिकायत कराई गई। वह सभी साक्ष्य पुलिस को उपलब्ध करा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed